Prime Punjab Times

Latest news
ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਭਾਰਤੀ ਗਿਆਨ ਪਰੰਪਰਾ ਅਤੇ ਨੈਤਿਕ ਮੁੱਲ’ ਵਿਸ਼ੇ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਗਣਿਤ ਅਤੇ ਵਿਗਿਆਨ ਕਵਿਜ਼ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਡਾ. ਸੁਖਦੇਵ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਡਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮਿੱਤਰ(ਹਰੀ ਪਗੜੀ ਵਾਲੇ) ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing जिले में कोरोना की रफ्तार धीमी हुई,लेकिन मरने वालों का आंकड़ा बढा,45 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव 

जिले में कोरोना की रफ्तार धीमी हुई,लेकिन मरने वालों का आंकड़ा बढा,45 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव 

पठानकोट 7 फरवरी : (अविनाश शर्मा) : जिले में बेशक कोरोना की लहर धीरे-धीरे थमती जा रही है लेकिन दूसरी ओर मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन में दो लोगों की कोरोना से मौत होने की पुष्टि की गई जिसके चलते पिछले 12 दिनों से 21 लोग कोरोना से अपनी जान गवा चुके हैं। वहीं 45 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जो 45 लोग पॉजिटिव आए उनमें से 18 महिलाएं व 27 पुरुष शामिल हैं। इसी तरह 72 लोगों ने कोरोना के चलते रिकवर कर लिया जिसके चलते जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 291 रह गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा.रूबिन्द्र कौर ने बताया कि जिले में अब तक 24,108 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 23,345 लोग रिकवर हो चुके हैं और कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 472 पहुंच गया।

इन क्षेत्रों में पाए गए पॉजिटिव केस
रविवार को जिन 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें से मुगराला से 30 वर्षीय व्यक्ति, कथलोर से 17 वर्षीय युवक, छतवाल से 75 वर्षीय व्यक्ति, गाव हाड़ा से 23 वर्षीय महिला, नरोट जैमल सिंह से 28 वर्षीय महिला, अंतोर से 19 वर्षीय युवक, आर.एस.डी. कालोनी से 61 वर्षीय महिला, खानपुर से 25 वर्षीय महिला, ढाकी से 37 वर्षीय व्यक्ति, माधोपुर से तीन व्यक्ति, भदरोया से दो महिलाएं, गांव समानु से 52 वर्षीय महिला, सराफचक्क से 72 वर्षीय महिला, पठानकटो से 42 वर्षीय व्यक्ति, गुड़ा कलां से 60 वर्षीय व्यक्ति, कटारुचक्क से 28 वर्षीय व्यक्ति, भरियाल लाहड़ी से 69 वर्षीय व्यक्ति, थरियाल से एक व्यक्ति व एक महिला, सुजानपुर से दो व्यक्ति, भोआ से 43 वर्षीय महिला, शक्तिनगर से 43 वर्षीय व्यक्ति, सैली कुलियां से 27 वर्षीय व्यक्ति, अबरोल नगर से 55 वर्षीय व्यक्ति, सैली कुलियां से 34 वर्षीय महिला, शंकर कालोनी से 19 वर्षीय युवक, अरुण नगर से 31 वर्षीय महिला, बुंगल स्थित कॉलेज से 27 वर्षीय व्यक्ति, बजुड़ा से 30 वर्षीय महिला, बलसुआ से 18 वर्षीय युवती, सैली रोड से 34 वर्षीय महिला, मिल्ट्री अस्पताल से 61 वर्षीय व्यक्ति, गुड़ा कलां से 60 वर्षीय व्यक्ति, घरोटा से 38 वर्षीय व्यक्ति, धीरा से 91 वर्षीय व्यक्ति व डलहोजी रोड से तीन लोग पॉजिटिव पाए गए।

ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन का दिया जोर

जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां शहरी क्षेत्र में वैक्सीनेशन को तेजी से बढ़ाने की मुहिम शुरू की गई है वहीं अब रूरल एरिया में भी लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखने हेतु कमर कस ली है। डोर टू डोर मुहिम के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लाक घरोटा के अधीन कम्युनिटी हैल्थ सैंटर की ओर से घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगाने की मुहिम को जोर दिया जा रहा है। मांग मीडिया इचंार्ज विजय ठाकुर ने बताया कि शनिवार तक जिले में अब तक 8,93,051 लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है। जिनमें से 4,95,515 को पहली, 3,69,175 को दूसरी, 27,925 लोगों को बूस्टर डोज लग चुकी है।
——————-