Prime Punjab Times

Latest news
ਜਲੰਧਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜ ਮਾਰਗ ਤੇ ਵਾਪਰਿਆ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ ਇੱਕ ਦੀ ਮੌ+ਤ, 5 ਜ਼+ਖ+ਮੀ  ਰਾਮਾਨੁਜਨ ਮੈਥੇਮੈਟੀਕਲ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ 'ਸੰਚਾਰ ਹੁਨਰ' ਵਿਸ਼ੇ 'ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਸ਼ਾਮ 6 ਵਜੇ ਤੋਂ ਸਵੇਰੇ 10 ਵਜੇ ਤੱਕ ਕੰਬਾਇਨਾਂ ਨਾਲ ਝੋਨਾ ਕੱਟਣ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਹਿੰਦੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਜੋਨਲ ਐਥਲੈਟਿਕ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ 'ਚ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ 500 ਡਰੋਨਾਂ ਨੇ ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਅਸਮਾਨ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਰੌਸ਼ਨ, ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਜੀਵਨ ਤੇ ਫਲਸਫ਼ੇ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਪੇਸ਼ *23 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਈਸ਼ਾਨ ਮਿਨਹਾਸ ਭਾਰਤੀ ਫੌਜ ’ਚ ਬਣੇ ਲੈਫਟੀਨੈਂਟ* ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਅੰਤਰ-ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸਾਖ਼ਰਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਐਸ.ਜੀ.ਜੀ.ਐਸ. ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਮਾਹਿਲਪੁਰ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਇਆ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਡਰੋਨ ਸ਼ੋਅ *ਵੈਦ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮਿੱਤਰ (ਹਰੀ ਪਗੜੀ ਵਾਲਿਆਂ) ਦੇ ਨਮਿੱਤ  ਸਰਧਾਂਜਲੀ ਸਮਾਰੋਹ ਦੌਰਾਨ ਰਾਜਨੀਤਕ ਧਾਰਮਿਕ ਤੇ ਸਮਾਜਿਕ ਜਥੇਬੰਦ...
ADVERTISEMENT
You are currently viewing ALERT.. जिले में 5 स्कूली बच्चों सहित….

ALERT.. जिले में 5 स्कूली बच्चों सहित….

जिले में 5 स्कूली बच्चों सहित 11 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव 

पठानकोट 26 नवंबर (अविनाश) : गतदिवस यहां 8 पॉजिटिव मरीज निकलने से शहरवासियों में एक बार फिर भय की स्थिति उत्पन्न हुई थी वहीं वीरवार को भी 11 लोगों की कोरोना से पुष्टि होने के चलते स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई क्योंकि इन 11 पॉजिटिव केसों में से 5 स्कूली बच्चे हैं जिनमें से 3 छात्राएं व 2 छात्र शामिल है। 5 बच्चों की पॉजिटिव होने की पुष्टि आर.टी.पी.सी.आर. के तहत की गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से डेंगू के मरीजों के साथ-साथ कोरोना पॉजिटिवों में भी कमी आ चुकी थी लेकिन दो दिन में ही 19 लोग कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। सिविल अस्पताल की ओर से जारी किए गए बुलेटिन में 5 बच्चों के साथ-साथ 30 वर्षीय महिला निवासी भोआ, 32 वर्षीय व्यक्ति पठानकोट, 68 वर्षीय वृद्घ डलहोजी रोड, 65 वर्षीय व्यक्ति सुंदर नगर व उनका परिवारिक सदस्य 23 वर्षीय युवक तथा 86 वर्षीय वृद्घ धारकलां का निवासी है। वहीं दूसरी ओर 2 लोगों ने कोरोना के चलते रिकवर कर लिया। जिसके चलते जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है।
सिविल सर्जन डा.रूबन्द्रि कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक 18,915 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 18,445 लोग रिकवर हो चुके हैं और कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 426 पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. अमृतसर में भेजे गए 763 सैंपलों में से 5 सैंपलों की रिर्पोट पॉजिटिव व 758 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में लिए गए 126 सैंपलों में से 126 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई। निजी लैब से 4 सैंपलों की रिर्पोट पॉजिटिव आई और अन्य जिलों से 2 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को 627 लोगों के सैंपल लिए गए और 750 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है जिसके चलते कुल 1377 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। वहीं उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए अलग-अलग वैक्सीन कैंपो में कुल 2627 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगी जिसके चलते जिले में अब तक कुल 6,52,185 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।