Prime Punjab Times

Latest news
दरबार बाबा सोहन सिंह जी महाराज गांव जलोटा में दूसरा सभ्याचारक मेला करवाया 21 ਜੂਨ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨ ਗਰਾਊਂਡ ’ਚ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਯੋਗ ਦਿਵਸ - ਨਿਕਾਸ ਕੁਮਾਰ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਆਇਆ ਪੁਲਿਸ ਅੜਿੱਕੇ ਚੋਰੀ ਦੇ ਕੇਸ 'ਚ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਕਾਬੂ,ਚੋਰੀਸ਼ੁਦਾ 03 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ  ਨਹਿਰ 'ਚ ਨਹਾਉਣ ਗਏ 24 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਡੁੱਬਣ ਨਾਲ ਮੌ+ਤ ਬਰਖਾਸਤ ਕੀਤੇ ਹੈਡਮਾਸਟਰਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਬਹਾਲ ਕਰੇ ਸਰਕਾਰ - ਗੌਰਮਿੰਟ ਟੀਚਰ ਯੂਨੀਅਨ शाहपुरकंडी बैराज के पावर हाउस में घुसा पानी, भारी नुकसान सहित पावर हाऊस के निर्माण में बाधा ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਖ਼ੁਰਾਕ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਵਿਜੇ ਦੱਤ ਵੱਲੋਂ ਰਾਸ਼ਨ ਡਿਪੂਆਂ ਦਾ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ ਨੇ ਨਿਵੇਕਲੀ 'ਚੜ੍ਹਦਾ ਸੂਰਜ' ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਕੀਤੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਰਾਜਪੁਰ ਕੰਢੀ ਵਿਖੇ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਸਲਾਨਾ ਛਿੰਝ ਮੇਲਾ 15 ਜੂਨ ਤੋਂ

Home

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT ADVTISEMENT ADVERTISEMENT ADVERTISEMENT
You are currently viewing ALERT…जिले में 20 वर्षीय युवती सहित 2 लोगों की

ALERT…जिले में 20 वर्षीय युवती सहित 2 लोगों की

जिले में 20 वर्षीय युवती सहित 2 लोगों की रिपोर्ट करोना पॉजिटिव,अब एक्टिव केसों की संख्या 38 पहुंची 

पठानकोट 7 दिसंबर (अविनाश) : जिले में सोमवार का दिन कोरोना को लेकर राहत भरा रहा। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी किए गए बुलेटिन में लिए गए 738 सैंपलों में से 2 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की गई। जिन 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें से अमरूदा वाली झुग्गियां से 32 वर्षीय व्यक्ति व डलहोजी रोड से 20 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई। वहीं दूसरी ओर 10 लोगों ने कोरोना के चलते रिकवर कर लिया। जिसके चलते जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 38 हो गई।
सिविल सर्जन डा.रूबन्द्रि कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक 18,969 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 18,503 लोग रिकवर हो चुके हैं और कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 428 पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. अमृतसर में लिए गए 665 सैंपलों में से एकसैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव व 664 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। रैपिड एंटीजन टैस्ट में लिए गए 72 सैंपलों में से 72 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई। वहीं निजी लैब से एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 967 लोगों के सैंपल लिए जिनकी रिपोर्ट आना शेष है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग-अलग कैंपों में कुल 3027 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगी। जिसके चलते जिले में अब तक कुल 6,75,525 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

error: copy content is like crime its probhihated