Prime Punjab Times

Latest news
ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਝਾੜੂ ਤੇ ਪੰਜੇ 'ਚ ਹੋਵੇਗੀ ਕੜੀ ਟੱਕਰ,ਅਕਾਲੀ ਤੇ ਫੁੱਲ ਨੇ 50 ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਉਮੀਦਵਾਰ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ਚ ... ਅਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਸੂਲਪੁਰ ਦੀ ਅਗਵਾਹੀ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਮੁੱਖ ਦਫਤਰ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਤੰਬਾਕੂ ਨਿਸ਼ੇਧ ਦਿਵਸ ਤੇ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗਿਤਾ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਸਕੂਲ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਬੱਸ ਅਤੇ ਟਿੱਪਰ ਵਿਚਾਲੇ ਵਾਪਰਿਆ ਹਾਦਸਾ, ਸਾਰੇ ਬੱਚੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਯੈਲੋ ਡੇ ਬੜੇ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਕਤਲ ਕੇਸ ਵਿੱਚ ਲੋੜੀਂਦਾ ਮੁਲਜ਼ਮ ਅਸ਼ੀਸ ਉਰਫ਼ ਸੀਪਾ ਕਾਬੂ, ਬਰੇਟਾ ਪਿਸਟਲ ਤੇ ਜ਼ਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਵਧੀਆ ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਇਸ ਸਾਲ ਤਿੰਨ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰੋਫੈਸ਼ਨਲ ਡਿਗਰੀ ਕੋਰਸ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੇ ਗਏ - ਪ੍ਰ... ਮਾਤਾ ਪੰਜਪੀਰੀ ਦਰਬਾਰ ਪਿੰਡ ਕੋਈ ਵਿਖੇ ਸਲਾਨਾ ਭੰਡਾਰਾ ਭਲਕੇ ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਫ੍ਰੀ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ਆਯੋਜਿਤ, 200 ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੇ ਲਿਆ ਲਾਹਾ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਦੇ ਬਾਰਵੀਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ 100 ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing सावधान.. जिले में 4 बच्चों सहित 19 लोगों की रिर्पोट आई पॉजिटिव

सावधान.. जिले में 4 बच्चों सहित 19 लोगों की रिर्पोट आई पॉजिटिव

सावधान.. जिले में 4 बच्चों सहित 19 लोगों की रिर्पोट आई पॉजिटिव

पठानकोट ( अविनाश शर्मा, तरूण, रोहित ) पंजाब में पॉजिटिव केसों के यहां लगातार मामले बढ़ रहे हैं वहीं पठानकोट जिले में भी लगातार पॉजिटिव केसों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। यहां तक ही नहीं शहरी क्षेत्र के साथ-साथ बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र में भी भारी संख्या में पॉजिटिव मिले जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई। बुधवार को ब्लाक घरोटा में सर्वाधिक मामले पॉजिटिव पाए गए जिसने स्वास्थ्य विभाग को सोचने में मजबूर कर दिया है कि समय रहते अगर ग्रामीण क्षेत्रों की ओर अगर रूख न किया तो कोरोना की स्थिति आपे से बाहर हो सकती है। विभाग की ओर से जारी किए गए जारी बुलेटिन में 4 बच्चों सहित 19 लोगों की रिर्पोट पॉजिटिव आने की पुष्टि की गई। इसी तरह 7 लोगों ने कोरोना के चलते रिकवर कर लिया। जिसके चलते एक्टिव केसों की संख्या 78 पहुंच गई। इस संबध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा.रूबिन्द्र कौर ने बताया कि जिले में अब तक 24,817 लोग कोरोना से पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 24,222 लोग रिकवर हो चुके हैं और कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 517 पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. अमृतसर में भेजे गए 126 सैंपलों में से 10 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 116 सैंपलों की रिर्पोट नैगेटिव आई है। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में लिए गए 78 सैंपलों में से 6 सैंपलों की रिर्पोट पॉजिटिव व 72 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। इसी तरह निजी लैब से 3 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 234 लोगों के कोविड सैंपल लिए।

इन क्षेत्रों में पाए गए पॉजिटिव केस

बुधवार को जो 19 लोग पॉजिटिव आए उनमें आदर्श कालोनी से 26 वर्षीय महिला, सरना से दो महिलाएं, कालाचक्क से 23 वर्षीय महिला, आदर्श कालोनी से 6 वर्षीय बच्चा, सिंबली से 18 वर्षीय युवती, कुंडे लालोवाल से दो बच्चे, सी.एच.सी. घरोटा से 48 वर्षीय महिला, नरंगपुर से 68 वर्षीय व्यक्ति, घरोटा कलां से 12 वर्षीय बच्चे सहित तीन महिलाएं, चौहान से 28 वर्षीय महिला, प्रेम नगर से 36 वर्षीय व्यक्ति, प्रीत नगर से 83 वर्षीय महिला, सुंदर नगर से 28 वर्षीय महिला व सैली रोड से 80 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया।

1019 लोगों ने लगवाई वैक्सीन की डोज

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को लगाए गए कैंपों में 1019 लोगों ने वैकसीन को डोज लगी। जिसमें 17 लोगों ने पहली, 589 लोगों ने दूसरी व 413 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। जिसके चलते अब तक 5,65,258 लोगों को पहली, 4,78,386 लोगों को दूसरी व 54,529 लोगों को बूस्टर डोज लगी। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 10,98,173 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के लिए सैंपल

जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बंद किये गए कैंपों को पुण: शुरू किया है ताकि लोगों में कोरोना की स्थिति के बारे में विभाग को पता चल सके। बुधवार को जहां सर्वाधिक केस पॉजिटिव मिले वहीं निकटवर्ती गांव बढ़ोई स्थित वृद्ध आश्रम में मेडिकल अफसर डॉ मधुर मट्टू, हेल्थ कर्मी संदीप शर्मा व नरेंदर की ओर से बुजुर्गों के स्वास्थ्य को जांचा गया तथा उनके कोरोना के सैंपल लिए गए।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देख अप्रैल में ही सरकार ने जारी कर दी थी एडवाइजरी

पंजाब में कोरोना मामलों में अचानक वृद्धि को देखते हुए पंजाब सरकार ने अप्रैल में ही एक आदेश जारी कर फिर मास्क पहनने की एडवाइजरी जारी कर दी थी। पंजाब सरकार द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है, कि जनतक ट्रांसपोर्ट, जैसे कि बस, ट्रेन और टैक्सी आदि में सफर करने वाले व्यक्तियों के लिए मास्क डालना जरुरी होगा। इसके इलावा सिनेमा घरों, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर के इलावा स्कूलों और दफ्तरों में भी मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

error: copy content is like crime its probhihated