Prime Punjab Times

Latest news
ਡਾ. ਸੁਖਦੇਵ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਡਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮਿੱਤਰ(ਹਰੀ ਪਗੜੀ ਵਾਲੇ) ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing आम आदमी पार्टी की स्टेट ज्वाइंट सेकेट्री बबिता खोसला ने एसएचओ पर लगाए झूठा मामला दर्ज करने के आरोप

आम आदमी पार्टी की स्टेट ज्वाइंट सेकेट्री बबिता खोसला ने एसएचओ पर लगाए झूठा मामला दर्ज करने के आरोप

जिला चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर  की उच्च स्तरीय जांच की मांग

10 मार्च तक देंगे एस एस पी रिपोर्ट

कादियां 5 मार्च (ब्यूरो) : गत 20 फरवरी को विधानसभा हलका कादियां के चुनावों के दौरान क्लास वाला खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बने बूथ पर हुए झगड़े सम्बन्धी एसएचओ कादियां द्वारा आम आदमी पार्टी की महिला विंग की स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी बबिता खोसला तथा उनके पति राजेश खोसला पर विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत दर्ज किए गए मामले के विरूद्ध उक्त नेत्री द्वारा आज अपने निवास पर 1 प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उन पर जो मामला दर्ज किया गया है वह सच्चाई से परे है तथा थाना प्रभारी रछपाल सिंह द्वारा बिना तथ्यों को जानें राजनीतिक दबाव के चलते दर्ज किया गया है जिस संबंधी उन्होंने जिलाधीश कम जिला चुनाव पीढ़ी अधिकारी मोहम्मद इश्फाक को पत्र लिख कर मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने तथा उन पर लगाये गये आरोपों को रद्द करने की मांग की है । उन्होंने बताया कि जिला चुनाव अधिकारी जनाब मोहम्मद इशफाक द्वारा मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए एसएसपी बटाला को जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा उन पर ₹ बांटने के आरोप लगाए गए हैं जोकि बेबुनियाद है उन्होंने अपील की है कि पता लगाया जाए कि उस दिन एसएचओ रशपाल सिंह द्वारा किस व्यक्ति से ₹ बरामद किये गये हैं तथा उसके प्रमाण क्या है ? उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती देख बौखलाहट में राजनीतिज्ञों द्वारा पुलिस पर दबाव बनाकर उनसे गलत एवं झूठे केस दर्ज करवाए जा रहे हैं जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है क्यूंकि लोकतन्त्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी इच्छा अनुसार किसी भी राजनैतिक पार्टी के साथ जोडऩे तथा अपना पक्ष रखने का अधिकार है लेकिन ओछी राजनीति करने वाले दिग्गज नेता इस प्रकार की कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पुलिस जिला बटाला के एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाते हुए उन पर मामले को रद्द किए जाने तथा सम्बन्धित थाना प्रभारी के विरुद्ध भी कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर उनके साथ प्रिंस हैप्पी सुनू शीटू हीरावंशी हैप्पी मसीह सिमोन्स होता राजू मसीह सोनू आदि उपस्थित थे ।
इस सम्बन्ध में जब एसएसपी बटाला गौरव तूरा से बात की गई तो उन्होंने कहा इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी जो भी कसूरवार होगा उसके विरूद्ध कार्रवाई होगी

फोटो में जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी की स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी बबिता खोसला व अन्य