Prime Punjab Times

Latest news
ਵੁਸ਼ੂ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ 'ਚ ਦਿਲਕਸ਼ ਸਿੰਘ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ,DAV ਕਲੱਸਟਰ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਲ ਕਰਕੇ ਸਕੂਲ ਦਾ ਨਾਮ ਕ... ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲੀਜੀਏਟ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਮਾਪੇ-ਅਧਿਆਪਕ ਮਿਲਣੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਲੁੱਟ-ਖੋਹ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਕਾਬੂ, 4 ਬਾਈਕ ਅਤੇ ਗਹਿਣੇ ਬਰਾਮਦ DAV ਕਲੱਸਟਰ ਤਾਇਕਵਾਂਡੋ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪਰੀਕਾ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਮਾਰੀ ਬਾਜ਼ੀ ਸੀਨੀਅਰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਸੰਜੀਵ ਨਈਅਰ ਦੇ ਸਲਾਨਾ ਭੰਡਾਰੇ ਵਿੱਚ ਗੌਤਮ ਸੇਠ ਗੁੱਡੂ ਨੇ ਭਰੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾਕਟਰ ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਤੇ ਹੈਲਪਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਆਇਆ ਪੁਲਿਸ ਅੜਿੱਕੇ दसूहा में सफाई कर्मचारियों द्वारा किए रोष प्रदर्शन को मिला संपूर्ण सहयोग 02 ਨੌਜਵਾਨ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਤੇ ਕਾਰ ਸਮੇਤ ਚੜ੍ਹੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥੇ  ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਫੂਡ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਕੀਤਾ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing Alert… सर्दी का मौसम आने से डेंगू का का प्रकोप घटा, फिर भी 10 लोग डेंगू से पॉजिटिव पाए गए 

Alert… सर्दी का मौसम आने से डेंगू का का प्रकोप घटा, फिर भी 10 लोग डेंगू से पॉजिटिव पाए गए 

पठानकोट 11 नवंबर (अविनाश शर्मा) : ज्यों ज्यों मौसम में ठंकक बढ़ती जा रही त्यों त्यों जिले में डेंगू का प्रकोप भी कम देखने को मिल रहा है। मंगलवार को यहां 54 सैंपलों में से 16 लोग डेंगू से पॉजिटिव निकले थे वहीं बुधवार को 35 सैंपलों में से 10 लोग डेंगू से पॉजिटिव पाए गए। जिसके चलते जिले में कुल डेंगू पॉजिटिवों का आंकड़ा बढ़ता हुआ 1640 हो गया। बुधवार को जिन 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें से 4 बच्चे, 3 पुरुष व 3 महिलाएं शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर 10 केस शहर से संबधित थे। जो लोग डेंगू से पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें से पठानकोट से 15 वर्षीय बच्चा, लमीनी से 47 वर्षीय महिला, काजीपुर मोहल्ला से 18 वर्षीय युवती, इसा नगर से 21 वर्षीय व्यक्ति, शक्ति नगर से 11 वर्षीय बच्ची, आनंदपुर से 24 वर्षीय व्यक्ति, दौलतपुर से 15 वर्षीय बच्ची, चार्जियां मोहल्ला से 22 वर्षीय व्यक्ति, घरथोली मोहल्ला से 60 वर्षीय महिला व आनंदपुर से 9 वर्षीय बच्चा पॉजिटिव पाया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फिर बस स्टैंड व डिपो का किया निरीक्षण

जिले में डेंगू की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर कीटनाशक स्प्रे व पीडि़त लोगों का सर्वे किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक बार फिर स्थानीय जनरल बस स्टैंड तथा वर्कशॉप का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि जिले में जब डेंगू का प्रकोप चरम सीमा पर पहुंच गया था इसी दौरान बस स्टैंड स्थित वर्कशॉप के भीतर भारी मात्रा में डेंगू का लारवा मिला था जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और उन्होंने लारवे को खत्म करने के लिए यहां कीटनाशक दवाई की स्प्रे करवाई वहीं डिपो अधिकारियों को स्वच्छता रखने के निर्देश भी दिए। हैल्थ शर्मा ने बताया कि उनसे सहयोगी राज अमृत सिंह व अनोख लाल सहित अन्य कर्मियों ने पूरे डिपो व बस स्टैंड का निरीक्षण किया है ताकि अगर लारवा दोबारा से पनप रहा हो तो उसे नष्ट किया जा सके। उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान इस दौरान पिछले निरीक्षण की भांति यथास्थिति संतोषजनक रही।

error: copy content is like crime its probhihated