Prime Punjab Times

Latest news
ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਲੀਬਾਲ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗਤਾ 'ਚ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਸੋਲਿਡ ਵੇਸਟ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ' 'ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਚ ਦੁਸ਼ਹਿਰਾ ਉਤਸਵ ਤਿਆਰੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ, ਧਰਮ ਅਤੇ ਅਧਰਮ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਕ ਝੰਡਾ ਕੀਤਾ ਸਥਾਪਿਤ *ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ.ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਡੇਂਗੂ ਸਰਵੇ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ* KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸਾਇੰਸ ਵਿਭਾਗ ਲਈ ਐਂਟਰੈਂਸ ਟੈਸਟ ਆਯੋਜਿਤ ਕਰਵਾਇਆ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਮਾਨਵ ਸੈਣੀ विधायक प्रगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਦਾਣਾ-ਦਾਣਾ ਖਰੀਦਣਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮੁੱਖ ਤਰਜੀਹ : ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂਚੱਕ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਪਾਰੀਕਾ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਸਟ੍ਰੇਟ ਤਾਈਕਵਾਂਡੋ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਗਮਾ, ਨੈਸ਼ਨਲ ਲਈ ਹੋ... ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਰਚਨਾਤਮਕ ਪ੍ਰਤਿਭਾ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਅੰਤਰ-ਕਲਾਸ ਰਚਨਾਤਮਕ ਲੇਖਣ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੇ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਕੀਤਾ ਹਾਸਲ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing Alert… जिलों में कोरोना से महिला की मौत सहित 8 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव 

Alert… जिलों में कोरोना से महिला की मौत सहित 8 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव 

पठानकोट 11 नवंबर (अविनाश शर्मा) : जिले में एक बार फिर महिला की मौत के साथ यहां मृतकों का आंकड़ा बढ़ता हुआ 424 पहुंच गया। दूसरी ओर एक बार फिर 8 लोगों के पॉजिटिव निकलने से यहां स्वास्थ्य विभाग में चिंता की लकीर खिंची वहीं आम लोगों के मन में भी भय उत्पन्न होता हुआ साफ दिखा। उल्लेखनीय है कि बुधवार को जो 8 लोग पॉजिटिव निकले उनमें से 6 महिलाएं व 2 पुरुष शामिल हैं। इसके साथ ही मरने वाली 62 वर्षीय महिला जो स्थानीय गुरू गोबिंद सिंह नगर की रहने वाली थी और उसकी स्थिति लैवल-3 पर पहुंच चुकी थी जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 20 हो गई। उल्लेखनीय है कि 8 लोगों में से 4 लोग एक ही परिवार से संबधित है जो स्थानीय अबरोल नगर व इंदिरा कालोनी के रहने वाले है जिनमें से एक डाक्टर दंपति है। इसी के साथ ही एक सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी है, जबकि एक महिला गांधी नगर, तथा एक अन्य महिला सुजानपुर स्थित सैन्य कर्मी के परिवार से संबधित है।

इस संबध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा.रूबिन्द्र कौर ने बताया कि जिले में अब तक 18,836 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 18,393 लोग रिकवर हो चुके हैं और कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 423 पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. अमृतसर में भेजे गए 986 सैंपलों में से 3 सैंपोलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 983 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में लिए गए 122 सैंपलों में से 122 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई। इसी तरह निजी लैब से 4 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तथा अन्य जिले से भी एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 822 लोगों के सैंपल लिए गए और 943 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है जिसके चलते कुल 1765 सैंपलों की रिपोर्ट आनी शेष है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए वैक्सीन कैंप में कुल 1686 वैक्सीन लगी जिसके चलते कुल 6,20,177 लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है।