विकास मंच की ओर से ट्रॉमा वार्ड के ऊपर मरीजों की सुविधा हेतु बनाए गए आधुनिक कमरों का मंत्री लाल चंद कटारुचक की ओर से किया लोकाप्रण
पठानकोट (अविनाश शर्मा, तरुण ) सिविल अस्पताल पठानकोट में पठानकोट विकास मंच की ओर से ट्रॉमा वार्ड के ऊपर मरीजों की सुविधा हेतु बनाए गए आधुनिक कमरों का वन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारुचक की ओर से लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उनके साथ सिविल सर्जन डॉ रविंदर कौर, एसएमओ डॉ सतनाम सिंह गिल, आप के जिला इंचार्ज कैप्टन सुनील गुप्ता, हल्का इंचार्ज पठानकोट विभूति शर्मा, एमओ डॉ सुनील चांद , डॉ ओपी विग , मंच के चेयरमैन नरेंदर काला विशेष रूप से उपस्थित थे। अस्पताल परिसर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री लालचंद ने कमरों का उद्घाटन किया। इसके बाद मंच की ओर से आयोजित जनसभा में कमरों को बनने में सहयोग देने वाले दानी सज्जनों को स्मृतिचिन्ह भेंट किये। इस दौरान चेयरमैन नरेंदर काला ने अतिथियों को जानकारी देते हुए बताया कि मंच की ओर से आम लोगों की सुविधा हेतु 80 लाख रूपए की लागत से 15 आधुनिक कमरों का निर्माण करवाया गया है जिसके तहत 13 कमरों में आधे ए.सी व आधे नॉन ए.सी है दो कमरे स्टाफ के लिए उपलब्ध है जो मरीजों का ध्यान रखेंगे। उन्होंने कहा कि जिला पठानकोट तीन राज्यों का संगम होने के चलते सिविल अस्पताल में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसके चलते कमरों की कमी को देखते हुए इनका निर्माण करवाया गया है क्योंकि कई मरीजों को अकेले रहने के लिए सुविधा चाहिए थी जिसके चलते मंच ने अलग से रहने हेतु कमरों का निर्माण करवाया। इस दौरान उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अस्पताल परिसर में नशा छुड़ाओ केंद्र स्थापित है जिसके चलते रोजाना काफी संख्या में युवा नशे की दवाई लेने के लिए आते है जिसके चलते परिसर में भीड़ अधिक रहती है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बहु-बेटियां इलाज हेतु आती है जिसके चलते कई बार नशेड़ियों की संख्या ज्यादा होने के कारण काफी समस्याएं उत्पन्न होती है इसलिए नशा छुड़ाओ केंद्र को कई और शिफ्ट जाए। सिविल सर्जन डॉ रविंदर कौर ने अतिथियों स्वागत करते हुए कहा कि यह कमरे आम व्यक्तियों की सुविधा हेतु बनाए गए है जिसके बूकिं अस्पताल प्रशासन द्वारा ही की जाएगी। अंत में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारु चक ने विकास मंच के प्रयास की सरहाना की । इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष दिनेश मोदगिल, आदेश स्याल, संजीव गुप्ता, वरिंदर सागर, उमेश कोहली, ओमप्रकाश शर्मा, पवन पठनीय, जतिंदर बब्बू, डॉ रुपिंदर गिल, संजय आनंद, सुनील गंडोत्रा, योगी सेठ, अश्वनी शर्मा, परिनिस्पल राममूर्ति शर्मा, कमल पंत, अशोक वर्मा, रेखा मनी, मंजू गुप्ता, शोभा उपस्थित थी।








