Prime Punjab Times

Latest news
*ਸਬ-ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧੂਤ ਨੇ ਬਤੌਰ SHO ਥਾਣਾ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਚਾਰਜ ਸੰਭਾਲਿਆ* DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸ਼ਤਰੰਜ 'ਚ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ *'ਚਿੰਤਾਪੁਰਨੀ ਮੇਰੀ ਮਈਆ” ਸ਼ਿਵਾਂਸ਼ ਦੀ ਧਾਰਮਿਕ ਭੇਟ ਦਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਪੋਸਟਰ ਰਿਲੀਜ਼* ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜੀਏਟ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਫਲੇਮਲੈੱਸ ਕੁਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲੇ ਦਾ ਆਯੋਜਨ *ਪੰਜਾਬ ਡੀ.ਸੀ. ਦਫ਼ਤਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ 26 ਜੁਲਾਈ ਤੱਕ ਹੜਤਾਲ ਜਾਰੀ; ਤਹਿਸੀਲ ਦਫ਼ਤਰ ਦਸੂਹਾ... DTF टीचर्स दल बुल्लोवाल और होशियारपुर की अहम बैठक हुई सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हाजीपुर चौक में पुतला फूंक किया रोष प्रदर्शन  ਡਾ. ਉਬਰਾਏ ਵੱਲੋ ਮਨੁੱਖਤਾ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਲਾਮਿਸਾਲ ਨੇਕ ਕਾਰਜ : ਸੁਖਵੀਰ ਵਾਹਲਾ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ ਪੀੜਤਾਂ ਲਈ ਪੀਐਮ-ਰਾਹਤ ਯੋਜਨਾ ਦਾ ਲਾਭ  ਲਿਆ ਜਾਵੇ : ਆਰ.ਟੀ.ਓ. *ਰਿਸ਼ੂ ਗੁਪਤਾ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣੇ* 
ADVERTISEMENT
You are currently viewing ब्राह्मण सभा ने निकाली पहिली प्रभात फेरी,भगवान परशुराम जन्मोत्सव 30 अप्रैल को।

ब्राह्मण सभा ने निकाली पहिली प्रभात फेरी,भगवान परशुराम जन्मोत्सव 30 अप्रैल को।

जुगियाल 25 अप्रैल (कमल कृष्ण हैप्पी) 

सभा की ओर से निकाली जाएगी तीन प्रभात फेरियाँ

: श्री ब्राह्मण सभा शाहपुरकडी टाउन शिप की ओर से सभा के अध्यक्ष चरणकमल शर्मा की अध्यक्षता में 30 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती और शिव परिवार मूर्ति स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा । यह जानकारी सभा के प्रमुख सदस्य पवन बाबा ने दी। उन्होंने बताया कि सभा की ओर से आज दिनांक शुक्रवार सुबह 4 बजे पहिली प्रभात फेरी निकाली गई जो रविवार तक चलेगी। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल दिन मंगलवार को भगवान परशुराम भवन के मंदिर में श्री राम चरित मानस का आखंडपाठ रखा जाएगा जिस का भोग 30 अप्रैल दिन बुधवार को डाला जाएगा। उस उपरांत हवन यज्ञ तथा मातृ शक्ति की ओर से संकीर्तन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर हर साल की भांति गद्दी ध्यान से महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 महंत रामसुंदर दास जी महाराज विशेष रूप में भगतजनों को आशीर्वाद देने मंदिर में पहुंच रहे हैं।उन्होंने बताया कि महाराज के आगमन के बाद भगवान श्री का अटूट भंडारा वितरित किया जाएगा। इस मौके पर सनातन धर्म सभा की ओर से प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष चरण कमल शर्मा ने सभी क्षेत्र वासियों को भगवान परशुराम भवन में पहुंचकर आशीर्वाद ग्रहण करने की अपील की। इस मौके पर शिव प्रकाश, पवन बाबा, सोमराज, सुरिंदर कोहली, कुलदीप राज, अमन शर्मा, अश्वनी शर्मा, जतिन मेहता, राकेश शर्मा, अनिल कुमार के अलावा अन्य सदस्य मौजूद थे।

फ़ोटो : प्रभातफेरी निकालते हुए ब्राह्मण सभा के सदस्य।

error: copy content is like crime its probhihated