Prime Punjab Times

Latest news
ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ...
ADVERTISEMENT
You are currently viewing इज़रायली सेब उगेगा जिला पठानकोट में

इज़रायली सेब उगेगा जिला पठानकोट में

जुगियाल जुगियाल 16 मई( कमल कृष्ण हैप्पी) 

: अब जिला पठानकोट के किसान व निवासी इजरायली सेब की फसल को भी उगा सकेगें, जिसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र घोह में इजरायली सेब के पौधे पर सेब लगना शुरू हो चुके है, जिसके लिए उनके कृषि विज्ञान केंद्र घोह के कृषि विशेषज्ञों, फल विशेषज्ञों व अन्य बैज्ञानिकों ने इस प्रयोग में सफलता हासिल की है। यह जानकारी देते हुए, कृषि विज्ञान केंद्र घोह में तैनात पौधों की माहिर डॉक्टर मनु त्यागी ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र घोह के फार्म हाउस में इजरायली सेब के पेड़ों पर सेब लगने शुरू हो चुके हैं, जिसमें आना, गोल्डन डपसट, हरिमन व अनय किस्म के सेब के पौधे लगा रखे हैं। डॉ. मनु त्यागी ने बताया कि सेब के पौधों पर फरवरी के आखिर में फूल लगना शुरू हो जाते है और जून के आखिर में सेब पक कर तैयार हो जाता है, जिसको बाजार में बेचने के लिए ले जाया जाता है। उन्होंने बताया कि इन सेब के एक पौधों पर 25 से तीस किलोग्राम सेब लगते हैं। सेब के पौधों की कटाई दिसंबर या जनवरी में कर दी जानी चाहिए। उन्होंने साथ में कहा कि सेब की फसल पहाड़ी फसल है, जबकि अन्ना, गोल्डन डबसट और हरीमन यह सेब की किसम गर्मी वाले प्रदेशों में भी हो सकते हैं। उन्होंने किसानों को बताया कि यह किस्म इजरायल देश की है तथा क इजरायल देश में गर्मी बहुत होती है, इसलिए यह सेब के पौधे चालीस डिग्री सेल्सियस के तापमान पर भी सेब दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना ने सेब की पैदावार बड़े पैमाने पर नहीं करने को कहा है, क्योंकि यहां का तापमान इस फसल के अनुकुल नहीं होता है। इस फसल को अपनी घरेलू बगीची में, पौधे लगाकर गर्मियों में सेब का स्वाद ले सकते है तथा इस सेब की किस्म में रस और मिठास पूरी होती है।
कमल कृष्ण हैप्पी।

फ़ोटो 1 कृषि विज्ञान केंद्र घोह मे डा मनु त्यागी जानकारी देते हुए।