Prime Punjab Times

Latest news
DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਗਣਿਤ ਅਤੇ ਵਿਗਿਆਨ ਕਵਿਜ਼ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਡਾ. ਸੁਖਦੇਵ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਡਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮਿੱਤਰ(ਹਰੀ ਪਗੜੀ ਵਾਲੇ) ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing अरविंद केजरीवाल के बाद सीएम भगवंत मान का भी असली चेहरा आया…

अरविंद केजरीवाल के बाद सीएम भगवंत मान का भी असली चेहरा आया…

पठानकोट(तरूण सन्होत्रा/रोहित)

अरविंद केजरीवाल के बाद सीएम भगवंत मान का भी असली चेहरा आया आम जनता के सामने : नीतीन महाजन

23,सिंतबर : आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बाद सीएम पंजाब भगवंत मान का भी असली चेहरा आम जनता के सामने आ चुका है ये बात आज भारतीय जनता पार्टी एन आर आई सेल जनरल सेक्टरी नितिन महाजन ने मीडिया के माध्यम से बात करते हुए कही।उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल झूठी वाह वाह बटोरने में लगे हैं तो वही पंजाब में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उसी राह पर चलते हुए झूठी वाह वाह बटोरने में लगे हैं उन्होंने कहा कि आज तक यह बात समझ नहीं आई कि जो इंसान खुद नशे में अपनी सुध बुध खो कर बैठा रहता है वह आखिर कहां से पंजाब को नशा मुक्त करवाएगा तो वही पंजाब पुलिस द्वारा निरंतर नशे को लेकर चलाई हुई मुहिम की खूब प्रशंसा करते हैं उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी तरह से तारीफ ए काबिल अपनी ड्यूटी निभाई जा रही है तो वहीं से लेकर पंजाब सरकार और सीएम पंजाब भगवंत मान वैसे ही अपनी वाह वाह करवाने में लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि वहीं यदि बात माइनिंग को लेकर की जाए तो वही अभी तक माइनिंग को लेकर सरकार से कोई भी ढंग की पॉलिसी नहीं बन सकी जिस कारण यहां क्रेशर इंडस्ट्रीज वाले ही नही बल्कि उससे संबंधित लोग भी बेरोजगार हो गए हैं तो वही हालात यह बन गए हैं कि लेबर और मिस्त्री भी इस समय बेरोजगार हो चुके हैं उन्होंने कहा की ये बात एक बार फिर से साबित हो गई कीजिए आम आदमी पार्टी नहीं बल्कि खास आदमी पार्टी है।