Prime Punjab Times

Latest news
ਬੀਚ ਵਾਲੀਬਾਲ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੀ ਕਬੱਡੀ (ਨੈਸ਼ਨਲ ਸਟਾਈਲ) ਟੀਮ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਅੰਤਰ-ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗ਼ਾ ਸਵਰਗਵਾਸੀ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਸ਼ਬਨਮ ਕੌਰ ਜੀ ਦੇ ਸੁਪਨਿਆਂ ਨੂੰ ਸਾਕਾਰ ਕਰਨ ਵੱਲ ਕੇ.ਐਮ.ਐਸ. ਕਾਲਜ ਦਾ ਕਦਮ, ਨਵੇਂ ਮੁੱਖ ਗੇ... 30 ਨਵੰਬਰ ਤੱਕ ਘਰ ਬੈਠੇ ਆਨਲਾਈਨ ਸਵੈ-ਗਣਨਾ ਕਰਕੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਸੀ ਨਿਭਾਉਣ ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਪਿੰਡ ਸੰਸਾਰਪੁਰ ਵਿਖੇ ਅੱਖਾਂ ਦਾ ਮੁਫ਼ਤ ਕੈਂਪ 22 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੀ ਕ੍ਰਿਕੇਟ ਟੀਮ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਅੰਤਰ-ਕਾਲਜ ਕ੍ਰਿਕੇਟ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗ਼ਾ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੇ 650 ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਰਸਤਾ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆ... ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੀ ਵਾਲੀਬਾਲ ਟੀਮ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਅੰਤਰ-ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗ਼ਾ ਜਨਗਣਨਾ-2027: ਸਵੈ-ਗਣਨਾ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਮੁਹਿੰਮ ਤੇਜ਼ NPS ਪੀੜ੍ਹਤ ਕਰਮਚਾਰੀ 18 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਅਤੇ ਅਧੂਰੇ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਕਾਪੀਆਂ ਫੂਕਣਗੇ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing माझा की इस मिट्टी ने मुझे मां जैसा प्यार दिया है : नरेंद्र मोदी

माझा की इस मिट्टी ने मुझे मां जैसा प्यार दिया है : नरेंद्र मोदी

पठानकोट 16 फरवरी (सूरज, अविनाश) : पीएम नरेंद्र मोदी ने पंजाब के पठानकोट में रैली को संबोधित करते हुए संत रविदास को याद कर दलितों को साधने का प्रयास किया। मध्यकाल के संत रविदास का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार उनके मंत्र पर ही काम चल रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी ने कहा था कि मैं एक ऐसा राजा चाहता हूं, जिसके राज में सभी को अन्न मिले। हर कोई समरस होकर रहे। यदि ऐसा होगा तो संत रविदास जी प्रसन्न होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार सबको साथ लेकर चलने का काम कर रही है और इसके पीछे संत रविदास जी की प्रेरणा है। संत रविदास ने कहा था, ऐसा चाहूं राज मैं, मिले सबन को अन्न, छोट बड़ो सब संब सै, रविदास रहे प्रसन्न। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के लिए गरीब का कल्याण सर्वाेपरि है। पूरी दुनिया में एक ऐसी महामारी आई है, जो बीते 100 सालों में नहीं देखी गई। यह पूरी दुनिया में पूरी फैली नहीं है, लेकिन भाजपा सरकार ने संत रविदास जी को प्राथमिकता दी और देश के हर गरीब को मुफ्त राशन देने का काम किया। हमने यह तय किया कि हर घर में चूल्हा जले और यह हमारे लिए सेवा का काम है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने सभी को सुरक्षा चक्र देने का काम किया है और वैक्सीन मुहैया कराई है। पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब से मेरा पुराना नाता रहा है। कभी मैं जम्मू से पठानकोट आता था और कभी दिल्ली के रास्ते से होकर आता था। कभी तो बाइक से यहां घूमता था और कभी ट्रेन से ही आता था। कैप्टन अमरिंदर की मौजूदगी में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि माझा की इस मिट्टी ने मुझे मां जैसा प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने काशी के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं आपसे 5 साल के लिए सेवा का मौका मांगने के लिए आया हूं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जहां भी विकास पहुंची, वहां वंशवाद का सफाया हो गया। जहां शांति और सुरक्षा आई, वहां तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की विदाई हो गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि नवां पंजाब के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ेगी। रैली में समर्थक मोदी जी को जय श्री राम, जय श्री राम के नारे लगाते दिखे तो पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों का प्यार मेरे सिर-माथे पर है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा यह धरती वीरों की है। इसी माझा धरती से गुरुओं ने सिख धर्म को भी विस्तार दिया था। लेकिन सरकार अगर संस्कारों के खिलाफ चलने वालों की हो तो वो विरासत और पहचान दोनों को मिटाने के लिए लग जाती है। कांग्रेस ने क्या-क्या कुकृत्य नहीं किए। पठानकोट पर जब पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला किया था, तब देश एकजुट था।