Prime Punjab Times

Latest news
ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध की जा रही है सख्त कार्रवाई : ई.टी.ओ गौतम गोबिन्द

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध की जा रही है सख्त कार्रवाई : ई.टी.ओ गौतम गोबिन्द

बटाला (ਅਵਿਨਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ )

कहा : पंजाब सरकार के आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा दिशा निर्देशों के तहत सभी ठेकों पर लगाई गई हैं रेट लिस्ट

22 अप्रैल : आबकारी विभाग द्वारा पंजाब सरकार आबकारी कमिश्नर वरुण रोजाम तथा जिला आबकारी सहायक कमिश्नर राहुल भाटिया के दिशा निर्देशों अनुसार जिला गुरदासपुर के सभी ठेकों पर रेट लिस्ट लगाई गई है और समय समय पर आबकारी विभाग की टीमों द्वारा ठेकों की चैकिंग भी की जाती है तांकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामाना न करना पड़े।
इन विचारों का प्रगटावा पत्रकारों से बातचीत करते हुए आबकारी विभाग के ई.टी.ओ गौतम गोबिन्द ने किया। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा पंजाब सरकार की नई शराब नीति की इन बिन पालना की जा रही है और सरकार द्वारा निर्धारित किए गए रेटों पर ही ठेकों पर शराब बेची जा रही है। ई.टी.ओ गौतम गोबिन्द ने कहा कि जिला गुरदासपुर के सभी ठेकों पर रेट लिस्ट लगाई गई है तांकि किसी भी खरीदार को रेट को लेकर किसी तरह की कोई परेशानी न आए। ई.टी.ओ गौतम गोबिन्द ने कहा कि आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा, आबकारी कमिश्नर वरुण रोजाम तथा जिला आबकारी सहायक कमिश्नर राहुल भाटिया के दिशा निर्देशों के तहत आबकारी विभाग की टीमें लगातार अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही हैं और बड़ी संख्या में देसी शराब व लाहन पकड़कर नष्ट की जा रही है और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध बनती धाराओं के तहत केस भी दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बटाला में शराब बिना किसी मिलावट के बेची जा रही है क्योंकि यदि शराब की क्वालटी घटिया होती तो कई लोग बिमार होते परन्तु ऐसा कोई भी केस पिछले लम्बे समय से सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब किसी भी कीमत पर नहीं बिकने दी जाएगी और अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित है।