बटाला 25 मई (अविनाश शर्मा)
: आज शनिवार तड़कसर ही बटाला कारपोरेशन के मेयर सीनियर कांग्रेसी सुखदीप सिंह तेजा इसके साथ ही सीनियर कांग्रेसी वह सीनियर कारोबारी राजेंद्र कुमार जयंतीपुर के घर व ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी। रेड करने आई टीम ने सभी ठिकानों पर पहुंचते ही उनको अंदर से लॉक कर लिया और किसी के भी बाहर आने वाले जाने पर रोक लगा दी गई। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी मेयर सुखदीप सिंह तेजा व सीनियर कांग्रेसी राजेंद्र कुमार पप्पू के घर पर पहुंचने लगे। इस संबंध में बात करते हुए विपक्ष के नेता व सीनियर कांग्रेसी प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि इस कार्रवाई से भाजपा भाजपा का डर वाला चेहरा सामने आ गया है इस तरह से लोकतंत्र नहीं चलता है और ना ही इस तरह से चुनाव होते हैं सब जानते हैं कि इस बार पूरे भारत वर्ष में भाजपा का क्या हाल होने वाला है जिस दर के कारण वह कांग्रेसी उम्मीदवार वह उनके चुनाव लड़ने वाले सहयोगियों पर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है जिसको सहन नहीं किया जाएगा। वही उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा अपने समर्थक राजेंद्र कुमार पप्पू जयंतीपुर के घर पर पहुंचे और एड की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है वह अपनी हर को देख चुके हैं जिस कारण वह कांग्रेसी वर्कों और नेताओं को इस प्रकार से डरा धमका कर घरों में बैठना चाहती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री बाजवा ने कहा कि यह कार्रवाई सरासर निंदनीय है यह कोई बढ़िया राजनीतिक पार्टी और अच्छी सोच रखने वाली पार्टी की निशानी नहीं है मुकाबला सबके सामने होता है इसलिए भाजपा को जनता के बीच जाकर अन्य राजनीतिक पार्टियों के साथ मुकाबला करना चाहिए ना कि इस तरह की कार्रवाई कर कर विरोधी पार्टियों पर दबाव बनाकर डराणा चाहिए।
बताते चले कि सुबह से शुरू हुई विभिन्न ठिकानों पर रेड देर शाम तक भी चलती रही इस दौरान किसी को भी अंदर से आने वाला बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई ना किसी से बात करने की अनुमति दी गई।








