Prime Punjab Times

Latest news
ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing कामकाजी दंपत्तियों के लिए काफी लाभप्रद साबित होगा बालवाटिका डे केयर सैंटर: कोमल मित्तल

कामकाजी दंपत्तियों के लिए काफी लाभप्रद साबित होगा बालवाटिका डे केयर सैंटर: कोमल मित्तल

होशियारपुर (ब्यूरो) 

– डिप्टी कमिश्नर ने बालवाटिका क्रैच डे केयर सैंटर का किया दौरा

23 मई : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज सांझी रसोई के साथ बनी बाल वाटिका क्रैच सैंटर का दौरा किया। उन्होंने बताया कि शहर वासियों की सुविधा व जरुरत को देखते हुए रैड क्रास सोसायटी होशियारपुर की ओर से ईश नगर होशियारपुर में क्रैच सैंटर चलाया जा रहा है, जो कि कामकाजी दंपतियों के लिए काफी लाभप्रद साबित होगा। उन्होंने बताया कि कामकाजी दंपत्ति क्रैच सैंटर में अपने बच्चों को दाखिल करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस क्रैच सैंटर में 0-6 महीने से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चों को रखा जाता है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस क्रैच सैंटर में रैफ्रीजरेटर, एल.ई.डी, झूले, बच्चों के खेलने के लिए पार्क का विशेष प्रबंध है, इसके अलावा सैंटर में ट्रेंड स्टाफ भी मौजूद है। उन्होंने बताया कि बालवाटिका में बच्चे के खाने व दूध गर्म करने की सुविधा के साथ-साथ पीने के लिए साफ पानी व वातानुकूलित कमरे की भी व्यवस्था है। इसके अलावा बच्चों के सोने के लिए बैड की भी विशेष तौर पर व्यवस्था है ताकि बच्चे को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि बच्चों की संभाल के लिए यहां अनुभवी स्टाफ मौजूद है जो कि बच्चे को स्कूल बसों में चढ़ाने से लेकर बस से उतार कर बालवाटिका में लाने की सुविधा भी देते हैं। इसके अलावा बच्चों का हर माह स्वास्थ्य चैकअप भी किया जाता है। इस मौके पर सहायक कमिश्नर (सामान्य) व्योम भारद्वाज, लेखाकार सर्बजीत, इंचार्ज बाल वाटिका क्रैच सैंटर सुनीता देवी व स्टाफ मौजूद था।