Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing देश को एकता के सूत्र में पिरोने में डा.भीम राव अंबेदकर की विशेष भूमिका : कोमल मित्तल

देश को एकता के सूत्र में पिरोने में डा.भीम राव अंबेदकर की विशेष भूमिका : कोमल मित्तल

होशियारपुर (ब्यूरो) 
– डिप्टी कमिश्नर ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में डा. बी.आर. अंबेदकर जी के जन्म दिवस पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित
14 अप्रैल :  जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से आज बहुत ही श्रद्धा से भारत रत्न डा. बी.आर. अंबेदकर जी का जन्म दिवस जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में मनाया गया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल सहित अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  सबसे पहले डिप्टी कमिश्नर भारत रत्न बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेदकर जी के वें 132वें जन्म दिवस पर श्रद्धासमुन अर्पित किए।
 इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को डा. भीम राव अंबेडकर जी के जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि डा. भीम राव अंबेडकर जी भारतीय संविधान के निर्माता थे। उन्होंने कहा कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने का जो कार्य बाबा साहिब ने किया है, उसे देश कभी भूला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि बाबा साहब जी ने सभी को बराबर अधिकार देने के लिए एकजुटता से काम करने में मुख्य भूमिका निभाई और उस समय के दौरान समाज में फैली सामाजिक बुराईयों को दूर किया।
  कोमल मित्तल ने कहा कि बाबा साहिब एक महान शख्सियत थे। उन्होंने कहा कि देश व समाज के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि संविधान निर्माता डा. अंबेदकर जी के बताए मार्ग पर चल कर देश व समाज की सेवा के लिए आगे आएं।                                            —