Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing संविधान निर्माता डा.बी.आर.अंबेदकर के पद चिन्हों पर चलते हुए पंजाब सरकार कर रही है समाज के सभी वर्गों के कल्याण व उत्थान के लिए कार्य : ब्रम शंकर जिंपा

संविधान निर्माता डा.बी.आर.अंबेदकर के पद चिन्हों पर चलते हुए पंजाब सरकार कर रही है समाज के सभी वर्गों के कल्याण व उत्थान के लिए कार्य : ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर (ब्यूरो) 
– कैबिनेट मंत्री ने डा. भीम राव अंबेदकर जी की जयंती पर बस स्टैंड चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा को श्रद्धासुमन किए अर्पित
– कहा, सभी लोग अत्याचार व नशा मुक्त समाज के खिलाफ आवाज उठाने का ले संकल्प
– बाबा साहिब ने संविधान के माध्यम से देश से सभी वर्गों को सम्मानपूर्वक दिए उनके अधिकार 
14 अप्रैल : कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार संविधान निर्माता डा. बी.आर. अंबेदकर के पद चिन्हों पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के कल्याण व उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न डा. अंबेदकर ने देश को एक ऐसा संविधान दिया, जिसके कारण भारत एक मजबूत लोकतंत्र के तौर पर स्थापित होकर पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश के सभी वर्गों को सम्मानपूर्वक उनके अधिकार दिए। वे आज भारत रत्न डा. बी.आर. अंबेडकर जी के जन्म दिवस पर बस स्टैंड चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा को श्रद्धासुमन अर्पित करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम सभी के लिए यह गौरव का पल है कि हम सभी आज भारतीय संविधान के पितामह डा. भीम राव अंबेदकर जी के जन्म दिवस के मौके पर उनके देश के प्रति कार्यों व प्राप्तियों को याद कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण व देश की आजादी में बाबा साहिब का योगदान सबसे आगे रहा। उन्होंने कहा कि डा. भीम राव अंबेदकर एक महान विद्वान, न्यायविद्, अर्थशास्त्री व समाज सुधारक थे।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि आज संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेदकर की शिक्षाओं पर चलना समय की मांग है। इस लिए सभी संकल्प करें कि वे अत्याचार व नशा मुक्त समाज के लिए अपनी आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि देश की इस महान शख्सियत को हमें अपने आदर्श के तौर पर लेते हुए हमेशा सामाजिक बराबरी के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने अधिकारों के प्रति सजग होते हुए समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाएं। इस मौके पर नगर निगम फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी, सतवंत सिंह सियान, चंदन लक्की, वरिंदर वैद आदि भी मौजूद थे।
—-