शाहपुर कंडी( कुमार हैप्पी)
टी 3 निवासियों की या बांध प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन
पिछले 2 महीने से सीवरेज बंद होने की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन
टाउनशिप मंडल पर वे बजा परेशान करने के लगाए आरोप
पूरी गली में माटी के कीचड़ में फंस रहे राहगीर
समस्या का जल्द हल करवाया जाएगा : अभियंता टाउनशिप
16 सितंबर : शुक्रवार को रणजीत सागर बांध परियोजना की शाहपुर कंडी कॉलोनी के टी 3 वासियों की ओर से टाउनशिप मंडल और बांध प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जिसकी जानकारी देते हुए तीतरी निवासी कृपाल सिंह कस्तूरी लाल सुरेश कुमार मधुबाला स्नेह लता पवन कुमार प्रीत पवन कुमारी सुखजिंदर और रविंदर ने बताया कि पिछले लगभग 2 महीने से उनकी गली का सीवरेज जाम था जिस कारण सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ रहा था जिसके समस्या को लेकर टाउनशिप मंडल को कई बार भगवत कराया लेकिन टाउनशिप मंडल की ओर से सुनवाई ना होने के कारण उनके द्वारा इसकी शिकायत प्रिंसिपल सचिव सिंचाई विभाग को की गई। जिसके चलते बांध प्रशासन की ओर से इस समस्या को हल करने का प्रयास किया गया और पहले तो मजदूरों को लगाकर इसको ठीक करना चाहा लेकिन समस्या हल ना होने के कारण लगभग 3 घंटे जेसीबी लगाकर उस पाइप को निकाला गया जिस कारण वहां से मिट्टी खोदकर सड़क के किनारे डाल दी गई और पाइप को बदल दिया गया जिससे बाहरी सीवरेज तो चल पड़ा लेकिन घरों के सीवरेज को फिर से उखड़ कर ठीक किया गया। जिस कारण घरों के अंदर और सड़क पर बाहरी मिट्टी जमा हो गई जिसको टाउनशिप मंडल की ओर से उठाया नहीं गया जो थोड़ी सी बारिश भी होने के कारण सड़क में दलदल का रूप धारण कर लेती है जिसके चलते कई मोटरसाइकिल सवार और स्कूटर सवार वहां पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं परंतु बार-बार टाउनशिप मंडल को कहने पर भी यह समस्या का हल नहीं हुआ इस मौके पर तीसरी निवासियों ने बांध प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि इस समस्या से जल्द उनका समाधान निकाला जाए। इस संबंध में जब टाउनशिप मंडल के अभियंता प्रेम सागर से बात की गई तो उन्होंने बताया की तीसरी में सीवरेज की प्रॉब्लम चल रही थी लेकिन वहां पर मिट्टी डलने की समस्या के बारे में उनको नहीं पता उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या को वह खुद जाकर मोहन आकर जल्द हल करवाएंगे।
फोटो : टी-3 में रोष प्रदर्शन करते हुए निवासी।








