गढ़दीवाला (योगेश गुप्ता) आम आदमी पार्टी हल्का टांडा विधायक जसवीर सिंह राजा गिल्ल का गढ़दीवाला में आगमन दौरान गढ़दीवाला में उनके शुभचिंतकों द्वारा गर्मजोश से स्वागत किया गया । इस मौके पर पहले मेन रोड पर दुकानदारों द्वारा स्वागत किया गया उसके बाद मेन बाजार मे आप नेता रमन त्रिवेदी द्वारा कार्यकर्त्ताओं व लोगों के लिए मीठे जल की सेवा की गई व विधायक को फूल मालाए पहनाकर गढ़दीवाला में पहुचने पर विशेष स्वागत किया गया । इस मौके पर चौधरी राजविंदर राजा , रमन त्रिवेदी के इलावा राज कुमार त्रिवेदी,पूर्व पार्षद राजू गुप्ता,प्रमोद त्रिवेदी, विशाल शर्मा,डॉ संजीव शर्मा,बलदेव कृष्ण गुप्ता,विशाल त्रिवेदी,ऋषव गुप्ता,सोमराज त्रिवेदी,विनय,काला शाह आदि शहर निवासी व दुकानदार उपस्थित थे ।









