पठानकोट, 2 मार्च( सूरज कुमार) : बीमारी से तंग आकर 23 वर्षीय युवती ने रहस्यमयी परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान नेहा पुत्री पुरषोत्तम लाल के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर. 2 के एएसआई बलदेव राज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के मोहल्ला शास्त्री नगर भदरोया की रहने वाली एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर सिविल में पहुंची थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर सीआरपीसी 174 के तहत केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलदेव राज ने आगे कहा कि सिविल अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गई आधिकारिक सूचना में युवती की अननेचुरल डेथ की बात कही गई थी। पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में मृतक युवती के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनकी लड़की नेहा किसी बीमारी से पीड़ित थी और मानसिक तौर पर परेशान रहने से वह पहले भी दो बार ऐसा कदम उठा चुकी है। जिसके चलते उनकी लड़की ने आज यह कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
- Post published:March 2, 2022
You Might Also Like
ਸਕੂਲਾਂ ‘ਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਘਟਣ ਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਭੇਜੇ ਕਾਰਨ ਦੱਸੋ ਨੋਟਿਸ ਦਾ ਅਧਿਆਪਕ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਵਿਰੋਧ
ਡਾ.ਉਬਰਾਏ ਵੱਲੋ ਮਨੁੱਖਤਾ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਨੇਕ ਕਾਰਜ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ : SSP ਅਸ਼ਵਿਨੀ ਗੋਟਿਆਲ
पंजाब राज्य खाद्य आयोग ने जिला प्रशासन पठानकोट से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थित स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों की मांगी सूची
विधानसभा चुनाव व सर्दी में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की आशंका को लेकर बी एस एफ व पुलिस ने बड़े स्तर पर चलाया सर्च आपरेशन








