तरुण तनु म्यूजिकल ग्रुप और सत्यम कला मंच की ओर से तलाश – ए- हुनर कार्यक्रम का आयोजन
शहर के गणमान्य कार्यक्रम में हुए विशेष रूप से उपस्थित
पठानकोट 16,मई( अविनाश शर्मा) : पठानकोट के होटल यू नाइट में तरुण तनु म्यूजिकल ग्रुप और सत्यम कला मंच की ओर से तलाश – ए- हुनर कार्यक्रम का आयोजन रविवार के दिन करवाया गया।इस कार्यक्रम में जिला पठानकोट के इलावा हिमाचल से भी गणमान्य विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर चेयरमैन होटल एसोसिएशन पठानकोट राकेश ओल,पूर्व विधायक जोगिंदर पाल,शिरोमणि अकाली दल वाइस प्रधान राजकुमार गुप्ता बिट्टू प्रधान,लायंस क्लब पूर्व प्रधान और बिजनेसमैन सतीश मोहिन्दरू,भाजपा पूर्व मंत्री और सीनियर लीडर मास्टर मोहन लाल,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता योगेश ठाकुर,कश्यप राजपूत सभा प्रधान सुरेश गुप्ता,भाजपा एन.आर.आई.सैल जनरल सेक्टरी नितिन महाजन,वेलफेयर ट्रस्ट फाउंडर संजीव ललोत्रा,फोर्स यूथ क्लब चेयरमैन पंकज भगत,एंजेल डिसेबिलिटी और औरफेनेज होम की फाउंडर अलका शर्मा,समाज सेवक हरीश गोरखा,हल्का भोआ क्षेत्र के गोविंदसर से समाज सेविका रितु, समाज सेविका मोनिका,रोहित जी,गायक एस वासु जी,वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कुमार,समाज सेवक पुनीत कैंथ,संगीत गुरु हितेश शास्त्री जी,सीनियर गायक उस्ताद राजेश भट्टी,ए.एस,आई जग्गी ठाकुर जी,सन्नी भट्टी विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस कार्यक्रम में सत्यम कला मंच फाउंडर और लाइफटाइम प्रधान सतनाम सत्ता का एक विशेष किरदार रहा,इस अवसर पर बात करते हुए सतनाम सत्ता ने बताया कि आज तरुण तनु द्वारा सत्यम कला मंच के बैनर तले तलाश-ए- हुनर सीजन -2 कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया है जिसके लिए तरुण तनु द्वारा काफी मेहनत की गई है बात करते हुए सतनाम सत्ता ने बताया कि सत्यम कला मंच द्वारा काफी ऐसे कलाकारों को एक मंच प्रदान किया गया है जिनमें से कुछ कलाकार पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के साथ जुड़ कर भी काम करने हैं ऐसे में तरुण तनु द्वारा भी जिस तरह से संगीत क्षेत्र में मेहनत की जा रही है उससे उन्हें विश्वास है कि आने वाले दिनों में तरुण तनु एक अच्छा नाम बनाने में कामयाब होंगे,बात करते हुए उन्होंने बताया आज के प्रोग्राम में यहां तरुण तनु द्वारा परफॉर्मेंस दी गई और वही सीनियर गायक उस्ताद राजेश भट्टी,ए.एस,आई जग्गी ठाकुर द्वारा भी गायकी की जबरदस्त परफॉर्मेंस दी गई।तो वही कला क्षेत्र से जुड़े बच्चों द्वारा भी इस कंपटीशन में जोरदार प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि पठानकोट और जिला गुरदासपुर के बच्चों ने भी जिस प्रकार से जहां पर गायकी और नृत्य में एक जबदस्त प्रतिभा दिखाई है, उन्होंने कहा की पंजाब ने जहां सुरमे पैदा किए हैं तू वही कला के क्षेत्र में भी पंजाब क्षेत्र पीछे नहीं है।इस अवसर पर प्रिया बैंस गुरदासपुर,रूपम भारती पठानकोट,विवेक सन्याल दीनानगर,पलक सहोता,गौरव मीका दीनानगर,पलक सहोता गौरव नीरू भाटिया मिताली नीरू भाटिया,सोनिया,आर्यन भारती, सौरभ ने गायकी में एक अच्छा प्रदर्शन किया तो वही नृत्य में दीपांशु मंगला,साबी कुमार ने प्रदर्शन किया तो वही गौरव और लवप्रीत छोटे बच्चों ने कीबोर्ड पर जबरदस्त म्यूजिक धुन प्ले करके एक जोरदार प्रदर्शन दिया।इस अवसर पर बात करते हुए गायक तरुण तनु ने कहा कि आगे भी यही प्रयास रहेगा कि शहर के गणमान्यों के सहयोग इस तरह के कार्यक्रम और प्रतियोगिता और अन्य कला क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रम करवाए जाएं।इस अवसर पर उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद किया। बाद में बात करते हो उन्होंने बताया कि उनकी शॉर्टकट नाम की एक शॉर्ट मूवी भी आई है जिसमें उनके द्वारा अभिनय किया गया है।








