शव सड़क पर रख रोड जाम कर दिया धरना,संयुक्त एक्शन कमेटी के बैनर तले 6 घंटे चला धरना
सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी लंबी कतारें।
एसडीएम धार कलां काला रास कांबली,नायब तहसीलदार जसपाल सिंह, डीएसपी रजिंदर मनहास, विधायक नरेश पुरी, पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, जिला भाजपा अध्यक्ष विजय शर्मा, पंजाब युवा मोर्चा के प्रांतीय सचिव दीपांशु घई के इलाहाबाद प्रदेश स्तरीय कई नेता धरने में रहे मौजूद
संवाद सहयोगी जुगियाल 4 अगस्त( हैप्पी) :बहुउद्देशीय रंजीत सागर बांध एवं शाहपुर कंडी बांध प्रयोजना की सरकारी कॉलोनी शाहपुर कंडी टाउनशिप में सरकारी क्वार्टरों को खाली करवाए जाने से सबंधी अनाउंसमेंट के चलते बुधवार को शाहपुरकांडी टाउनशिप के t1 331 में रहने वाले सुनील कुमार की मौत के चलते वीरवार को रणजीत सागर बांध परियोजना एवं शाहपुर कंडी बांध परियोजना के कर्मचारियों की बनी संयुक्त एक्शन कमेटी की ओर से शाहपुर कंडी को प्रवेश करने वाली मुख्य सड़क के तरेहटी बैरियर पर संयुक्त एक्शन कमेटी के कन्वीनर रोशन लाल भगत की अध्यक्षता में मृतक सुनील कुमार के शव को रख कर 6 से 7 घंटे धरना दिया। यह धरना सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर देर दोपहर 4:00 बजे तक चला। जिसमें हलका सुजानपुर के विधायक नरेश पुरी, पूर्व विधायक एवं पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, जिला भाजपा अध्यक्ष विजय शर्मा, प्रदेश युवा मोर्चा कार्य करने के पंजाब सचिव दीपांशु घई, पूर्व पठानकोट मार्केट कमेटी के चेयरमैन गवन घई, भारतीय मजदूर संघ के जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओ पी वर्मा, भारतीय मजदूर संघ के स्थानीय अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित कई अन्य नेता विशेष रूप में धरने में शामिल हुए।
इस रोष धरने को संबोधन करते हुए कर्मचारी एवं अन्य नेताओं ने कहा कि रणजीत सागर बांध परियोजना के मुख्य अभियंता लाल बीती फरमान जारी कर रहे हैं जो हिटलर के जमाने को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि रंजीत सागर बांध परियोजना की शाहपुर कंडी कॉलोनी के क्वार्टरों में लगभग 100 से ऊपर रणजीत सागर बांध परियोजना और शाहपुर कंडी बांध परियोजना से सेवा मुक्त कर्मचारी अपने रिश्तेदारों के पास रह रहे हैं इसके अलावा कुछ कर्मचारियों ने बांध परियोजना पर काम करते हुए मुआवजे की रकम बांध प्रशासन द्वारा अदा न करने पर उनको मृतक के नाम पर हुए अलाट क्वार्टर में रह रहे हैं परंतु बांध प्रशासन इसको अवैध रूप में मानकर उनको नोटिस जारी कर रहा है इसी के साथ जिन लोगों ने अपने नाम पर क्वार्टर अलाट करवाए हैं उनको भारी रकम जुर्माने के रूप में अदा करने की धमकी दे रहा है जो सरासर तानाशाही फरमान है। उन्होंने बताया रणजीत सागर बांध परियोजना और शाहपुर कंडी बांध पर जोड़ना पर कार्यरत सभी कर्मचारी अपने वेतन से क्वार्टरों का किराया भरते हैं इसी के साथ बिजली और पानी के बिल भी बांध प्रशासन को अदा करते हैं तथा अगर उनका कोई भाई बहन या अन्य रिश्तेदार उनके घर रहना चाहिए तो बांध प्रशासन को क्या एतराज है क्योंकि बांध प्रशासन और सरकार के खाते में किराया और बिजली का बिल आ रहा है जिसमें किसी किस्म की कोई भी परेशानी नहीं है। इस मौके पर उन्होंने कहा की कॉलोनी क्षेत्र में जिस ऑटो के द्वारा क्वार्टर खाली करवाने की अनाउंसमेंट की गई थी उस ऑटो के द्वारा ना तो परमिशन ली गई और ना ही बांध प्रशासन की ओर से कोई लेखक आदेश किया गया था उन्होंने साफ लफ्जों में रणजीत सागर बांध परियोजना के एक कर्मचारी का नाम लेते हुए कहा कि वह कर्मचारी अपनी निजी रंजिश के कारण यह सब कर शाहपुर कंडी टाउनशिप में रहने वाले सभी कर्मचारियों को दहशत के माहौल से गुजरने के लिए मजबूर कर रहा है। इस मौके पर उन्होंने उस कर्मचारी के ऊपर धारा 302 के तहत मामला दर्ज करवाने की मांग भी की।
इस मौके पर रोष प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने कहा की रणजीत सागर बांध परियोजना पर महाप्रबंधक की पोस्ट नहीं होती है क्योंकि इस बांध पर कर्मचारियों की संख्या के ऊपर महाप्रबंधक की पोस्ट क्रिएट करवाई जाती है लेकिन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पंजाब सरकार की ओर से रणजीत सागर बांध परियोजना पर महाप्रबंधक की पोस्ट माननीय कर वहां पर महाप्रबंधक लगाया गया जो सरासर गलत है।
इस मौके पर रोज प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता पर भी आरोप लगाते हुए कहा की नियमावली के अनुसार इस समय मुख्य अभियंता का कार्य करते हुए मुख्य अभियंता रणजीत सागर बांध परियोजना और शाहपुर कंडी बांध परियोजना भी अमान्य है क्योंकि इस समय रणजीत सागर बांध परियोजना पर मुख्य अभियंता का कार्यभार संभालने वाले मुख्य अभियंता कागजों में मुख्य अभियंता नहीं है वह मात्र सीनियर सुप्रिडेंट इंजीनियर है और उनको सीडीसी का चार्ज दिया गया है जिस कारण वह अपनी दी गई पोस्ट का दुर्व्यवहार करते हुए लाल चिति ऑर्डर जारी कर रहे हैं उन्होंने मांग की की मुख्य अभियंता एवं महाप्रबंधक रणजीत सागर बांध परियोजना की जांच सीबीआई से करवाई जाए अभी दूध का दूध और पानी का पानी सामने नजर आएगा। इस मौके पर हलका सुजानपुर के विधायक नरेश पुरी ने कहा यह मौजूदा सरकार कर्मचारियों के साथ धक्के शाही कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय रघुनाथ सहाय पुरी ने रणजीत सागर बांध परियोजना के कर्मचारियों को पक्का करवाने में अनथक मेहनत की थी जिस कारण आज रणजीत सागर बांध परियोजना के कर्मचारी अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं। उन्होंने साफ लफ्जो मे कहा के कर्मचारियों के साथ किसी भी किसम का धक्का नहीं होने दिया जाएगा वह हर हाल में रणजीत सागर बांध परियोजना और शाहपुर कंडी बांध परियोजना के कर्मचारियों के साथ दिन और रात खड़े हैं।
पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं हलका सुजानपुर के पूर्व विधायक दिनेश सिंह बब्बू का यह कहना है कि वह शाहपुरकांडी टाउनशिप के कर्मचारियों के साथ जमीनी स्तर पर जुड़े हुए हैं तथा उनके सभी दुख और सुख में हर समय भागीदार होते हैं उन्होंने यह भी कहा कि अगर रणजीत सागर बांध परियोजना की मुख्य अभियंता की ओर से रणजीत सागर बांध परियोजना और शाहपुर कंडी बांध परियोजना के कर्मचारियों के साथ धक्के शाही की जाती है तो वह हर हाल में दिन और रात इन कर्मचारियों के साथ खड़े हैं क्योंकि यही उनका परिवार है और परिवार के हर सुख दुख में सुहाय होना उनका परम कर्तव्य है।
अंत में रणजीत सागर बांध प्रशासन की ओर से बांध परियोजना के संयुक्त एक्शन कमेटी के सदस्यों के साथ एक विशेष बैठक माननीय एसडीएम धार कला, नयाब तहसीलदार, डीएसपी रजिंदर मन्हास, पूर्व विधायक दिनेश सिंह बब्बू, जिला अध्यक्ष भाजपा विजय शर्मा ने बांध परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक कर धरने को समाप्त करवाया गया।
फोटो 1 शाहपुर कंडी टाउनशिप में धरने को सम्बोधित करते हुए,सड़क के आर पार लगी वाहनों की कतार।
कमल कृष्ण हैप्पी।








