पठानकोट (तरूण/रोहित)
धणेनद्र पद्वमावति जागृत मंडल की ओर से फरवाल सरना में 27वें वार्षिक जागरण का आयोजन
गायक माशा अली,गायक करणवीर और एलेक्स कोटी के भजनो पर झूमते रहे भक्ति रंग में रंगे भक्त पूरी रात
22,सिंतबर : बुधवार की रात धणेनद्र पद्वमावति जागृत मंडल की ओर से संस्थापक क्रांतिकारी राष्ट्रीय संत आचार्य संजय मुनि की अध्यक्षता में गांव फरवाल (सरना) में करवाए गए 27वें वार्षिक विशाल जागरण में पहुंचे गायक माशा अली की ओर से प्रस्तुत भजनो पर श्रद्वालु पूरी रात झूमते रहे।वहीं इससे पहले गायक करणवीर और एलेक्स कोटी एंड पार्टी ने महामाई की भेंटो का गुणगान किया।गायको की ओर से गणेश वंदना से जागरण की शुरूआत की गई और उसके बाद महामाई की भेटें गाकर उपस्थित संगत को नाचने पर मजबूर ही कर दिया।जागरण में मुख्यातिथि शाहपुरकंडी आश्रम से 1008 महामंडलेश्वर स्वामी दिव्यानंद पुरी महाराज,फुल्ला वाली माता मंदिर से सुनील बाबा,दीनानगर से राष्ट्रीय लोक अदालत मेंबर बावा प्रवीण और पंजाब टूरिज्म डिवेलपमेंट कार्पोरेशन के चेयरमैन विभूति शर्मा,व्यवसायी स्वर्ण सलारिया,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र ठाकुर,श्री साईं इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एसके पुंज,पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा,आशापूर्णी मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद मल्होत्रा, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल,डॉ. बीएस कनवर विशेष तौर से उपस्थित रहे।जिन्होंने रिबन काटकर जागरण का शुभारंभ किया।अतिथि ने जागृत मंडल द्वारा फरवाल में करवाए गए वार्षिक जगराते को लेकर सराहना की।मंडल की ओर से जागरण में आये हुए अतिथियों को स्मृति चिंह देकर सम्मानित भी किया गया।जागरण में मां ज्वाला जी से लाई गई ज्योति के दर्शनो को श्रद्वालुओं का सैलाब उमड़ा रहा।हजारों की संख्या में लोग जगराता सुनने पहुंचे थे।इस मौके पर पंजाब मंडल प्रधान निर्मल सिंह पप्पूमंडल प्रधान निर्मल सिंह पप्पू,जिला प्रधान दौलतराम,युवा नेता कीर्ति शर्मा,युवा नेता अभि शर्मा,बलदेव राज,रमन कुमार, मोनु मेहरा,संदीप शर्मा,शालु, मोनु,तनिश,पंकज,मोनू मेहरा, हैप्पी सलीम,सुरेश कुमार शेशू,सौरही,विजय बाजवा,मिनी युवा क्लब के प्रधान डा.एनसी मेहरा,सुभाष भाषा,कंवलदीप सिंह,रोहित,टोनी और कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।








