मल्टीपर्पज हेल्थ एंप्लाइज यूनियन पंजाब यूनिट पठानकोट के जिलाध्यक्ष सुखदेव राज के नेतृत्व में सिविल सर्जन को सौंपा मांग पत्र
पठानकोट (अविनाश शर्मा) :- मल्टीपर्पज हेल्थ एंप्लाइज यूनियन पंजाब यूनिट पठानकोट के जिलाध्यक्ष सुखदेव राज के नेतृत्व में सिविल सर्जन पठानकोट रुबिन्दर कौर को एक मांग पत्र सौंपा गया। सुखदेव राज ने बताया की मल्टीपरपज कैडर की ओर से आईडी एसपी की रिपोर्ट ऑफलाइन दी जा रही है इस संबंधी अब सीनियर मेडिकल अफसरों की ओर से अपने फोन के जरिए ऑनलाइन फोटो की मांग की जा रही है। जिस संबंधी पोर्टल पर मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर मेल का नाम ही दर्ज नहीं हुआ है और क्या हुआ काम भी कैटिगरी के नाम पर नहीं दर्ज हो रहा। कई जगह पर गांव के नाम पर उनकी आबादी संबंधी बहुत सी त्रुटियां है और कई स्थानों पर यह काम मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर फीमेल से लिया जा रहा है और इसी कारण उन पर अधिक काम का बोज भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब तक इस पोर्टल में पाई गई त्रुटियां दूर नहीं की जाती और काम करने के लिए मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर मेरे को टैयब और इंटरनेट कनेक्शन नहीं दिए जाते तब तक यह रिपोर्ट पहले की तरह ऑफलाइन ही दी जाएगी। इस मौके सहायक सिविल सर्जन डॉक्टर अदिति सलारिया, डीएचओ डॉ सुनीता शर्मा, महासचिव जगन्नाथ, ब्लॉक प्रधान अमर कुमार, वरिंदर कुमार ब्लॉक प्रधान, सतनाम सिंह ब्लॉक प्रधान आदि मौजूद थे।








