Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing बडी खबर.. अज्ञात लुटेरों द्वारा लूट की नीयत से घर में घुस कर एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला करके मौत के घाट उतारा,पुलिस जांच में जुटी

बडी खबर.. अज्ञात लुटेरों द्वारा लूट की नीयत से घर में घुस कर एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला करके मौत के घाट उतारा,पुलिस जांच में जुटी

बटाला 18 जनवरी ( अविनाश शर्मा, संजीव ) : बटाला के पास लगते गांव दाबावाल में मध्यरात्रि अज्ञात लुटेरों द्वारा लूट की नीयत से घर में घुस कर एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से हमला करके हत्या करने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में थाना घनिया के बांगर के ए.एस.आई सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि जगतार चन्द पुत्र ज्ञान चंद घर में अकेला था और बाकी सारा परिवार दरबार साहिब गया हुआ था। मध्य रात्रि लूट की नीयत से घर में घुसे अज्ञात लुटेरों ने 10 तोले के करीब जेवर व कुछ नगदी लूट ली और जगतार चंद द्वारा लुटेरों का विरोध किया गया और इसी दौरान लुटेरों ने जगतार चंद की तेजधार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गए। घर में परिवार का कोई सदस्य न होने के बाद जैसे ही सुबह परिवार के सदस्य आये तो घर में लूट व हत्या की घटना का पता चला। इसी दौरान परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी। थाना घनिए के बांगर के एस.एच.ओ द्वारा पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और मृतक जगतार चंद का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। ए. एस. आई सुखविन्द्र सिंह ने आगे बताया कि पीडित परिजनों के ब्यानों अधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ 460 आई.पी.सी के तहत थाना घनिए के बागर में मामला दर्ज करके प्रारम्भिक जांच पड़ताल शुरू कर दी है।