बटाला (अविनाश शर्मा)
हिंदू सिख भाईचारे में दरार डालने वाले समाज विरोधी आंसरों के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पंजाब करे कार्रवाई
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सिक्ख कथावाचकों पर दबाव डालना एवं पंजाबी गायक निक्कू का हिंदू धार्मिक स्थल में नतमस्तक होने का विरोध करने वाले हिंदू सिख भाईचारे के दुश्मन—विजय प्रभाकर
25 अगस्त : गैर सामाजिक लोगों की तरफ से पिछले कुछ समय से देश के लोगों में नफरत फैलाने का कार्य पुरजोर से किया जा रहा है। लेकिन शिवसेना समाजवादी एवं समाज सेवी संगठन इस तरह की सोच को जड़ से खत्म करके रहेगी। यह शब्द मानव सेवा संस्थान के प्रधान एवं ग्लोबल सनातन सेवा सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य एवं शिवसेना समाजवादी के वरिष्ठ नेता विजय प्रभाकर ने कहे।
विजय प्रभाकर ने कहा कि बड़े दुखी मन से कहना पड़ रहा है कि कुछ लोग नफरत की राजनीति करने के लिए धर्म की आड़ ले रहे हैं। विजय प्रभाकर ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में ग्रंथि सिखों की तरफ से भगवान कृष्ण का गुणगान किया गया था जिस के कुछ घंटों बाद ही उक्त कथावाचको की तरफ से श्री कृष्ण का गुणगान करने पर माफी मांगी गई। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब के प्रसिद्ध पंजाबी गायक निक्कू की तरफ से हिंदू धार्मिक स्थान पर नतमस्तक होने का कुछ गैर सामाजिक लोगों की तरफ से विरोध किया जा रहा है और हिंदू सिख भाईचारे में दरार डालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके संगठन हिंदू सिख भाईचारे मैं दरार डालने वाले लोगों के खिलाफ डटकर संघर्ष करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। प्रभाकर ने कहा कि वह देश के गृहमंत्री अमित शाह एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग करते हैं कि इस तरह सोशल मीडिया पर दो धर्मों में दरार डालने वाले लोगों पर बनती कानूनी कार्रवाई करके उन्हें सलाखों के पीछे भेजें। उन्होंने कहा कि हिंदू सिख भाई भाई है और इन भाइयों में किसी भी तरह की नफरत की साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी।








