पठानकोट ( अविनाश शर्मा, तरुण)
फर्जी माइनिंग अफसर समेत चार आरोपियों पर मामला दर्ज
19 अक्तूबर : गतदिवस मलिकपुर चौंक में फर्जी माइनिंग ऑफिसर बनकर लगाए गए नाके के मामले में डिवीजन नं.1 की ओर से पीडि़त की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और एक अज्ञात व्यक्ति को भी मामले में शामिल करते हुए कुल 5 आरोपियों के खिलाफ कारवाई की है। डिवीजन नं.1 के प्रभारी मनदीप सल्गोत्रा ने बताया कि गुरदासपुर के पास घराला निवासी सुखवीर सिंह ने शिकायत दर्ज की थी कि वह ट्रांसपोर्टर है और उनकी गाडिय़ां हिमाचल प्रदेश से क्रेशर लोड कर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जाती है। इसी दौरान गतदिवस उनके ड्राइवर ने उन्हें फोन कर उन्हें जानकारी दी कि पठानकोट में माइनिंग ऑफिसर गाडिय़ां रोकते हैं और पैसों की वसूली करते हैं। इसके बाद उन्होंने स्वंय ट्रक चलाकर हिमाचल प्रदेश से क्रेशर लोड करके वापिस जैसे ही मलिकपुर चौंक पहुंचे तो वहां एक कार जिसपर पांच व्यक्ति मौजूद थे उन्होंने उनके ट्रक को रोक लिया और दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि निजी कार को देखकर जब उन्होंने उन्हें कहा कि वह सभी सिविल वर्दी में है और न ही उनके पास सरकार गाड़ी है। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। उन्होंने कहा कि उन पांच व्यक्तियों में से वह चार व्यक्तियों को जानते हैं जिनका नाम अंकित मेहरा, सचिन तेजी, मोनू कुमार व वरुण है जबकि पांचवा अज्ञात व्यक्ति है जिसे वह पहचान सकते हैं। थाना प्रभारी ने कि इस मामले की जांच करने के बाद उक्त आरोपियों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 419, 384, 341, 120-बी के तहत प्राथमिकी नं.124 दर्ज की गई है और जांच जारी है।








