Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing जिले में डेंगू पॉजिटिव केसों का आंकड़ा बढ़कर 488 पर पहुंचा 

जिले में डेंगू पॉजिटिव केसों का आंकड़ा बढ़कर 488 पर पहुंचा 

पठानकोट (अविनाश शर्मा, तरूण)

जिले में डेंगू पॉजिटिव केसों का आंकड़ा बढ़कर 488 पर पहुंचा

19 अक्तूबर : जिले में डेंगू के सर्वाधिक पॉजिटिव मामले बुधवार को निकले जिससे लोगों के दिलों में खौफ बढ़ता जा रहा है। अस्पताल स्थित लैब में कुल 255 लोगों के डेंगू संबंधित जाँच हेतु सैंपल लिए गए जिनमें से 40 लोग डेंगू से पॉजिटिव पाए गए और इसके साथ ही जिले में डेंगू पॉजिटिव केसों का आंकड़ा बढकर 488 पहुँच गया है। सिविल अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक जिले में 2015 लोगों के सैंपल जांच हेतु लिए गए हैं जिनमें से 344 केस अर्बन तथा 154 केस रूरल एरिया के हैं जबकि एक्टिव केस 140 चल रहे हैं और 348 लोग डेंगू से रिकवर कर चुके हैं। अब तक निकले पॉजिटिव केसों में से 8 लोग सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है जबकि 6 निजी अस्पताल में दाखिल है।

डेंगू पीडि़त मरीजों के स्वास्थ्य को एपडीमोलॉजिस्ट ने जांचा

अस्पताल में दाखिल डेंगू मरीजों के स्वास्थ्य को लगातार जांचा जा रहा है ताकि कोई भी डेंगू पीडि़त व्यक्ति गंभीर स्थिति में न चला जाए। एक ओर यहां वार्ड में उपस्थित मैडिकल स्टाफ की ओर से डेंगू पीडि़त मरीजों की निगरानी रखी जा रही है वहीं एपडीमोलॉजिस्ट डा.साक्षी ने सभी मरीजों का एक बार स्वंय निरीक्षण कर उनके स्वास्थ्य को जांचा। इस दौरान उन्होंने मरीजों को हिदायत देते हुए कहा कि वह बेशक ठीक हो रहे हैं लेकिन इसके साथ वह मच्छरदानी का प्रयोग करना न भूलें ताकि डेंगू किसी अन्य को न हो जाए।