पठानकोट (अविनाश शर्मा, पंकज शर्मा ) रविवार को चार लोगों की कोरोना से मौत हो जाने का भय अभी खत्म ही नहीं हुआ था कि सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो लोगों की कोरोना से मौत होने जाने की पुष्टि की गई। जिसके चलते जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 445 पहुंच गया है। दूसरी ओर जिले में कोरोना का कहर बढ़ता दिखाई दे रहा है क्योंकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मैडिकल बुलेटिन में 1745 सैंपलों में से 197 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई जिनमें 12 बच्चे, 70 महिलांए व 115 पुरुष शामिल हैं तथा सर्वाधिक मामलों में एक डाक्टर, सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल लड़के सुजानपुर से 18 वर्षीय छात्र, ढांगू से चार सैन्य कर्मी, एक पुलिस कर्मी, एक बैंक 3 कर्मी, वन विभाग से संबधित एक कर्मी व निजी अस्पताल से एक कर्मी शामिल है। वहीं दूसरी ओर 91 लोगों ने कोरोना के चलते रिकवर कर लिया जिसके चलते जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1569 हो गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा.रूबिन्द्र कौर ने बताया कि जिले में अब तक 22,194 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 20,180 लोग रिकवर हो चुके हैं और कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 445 पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. अमृतसर में भेजे गए 1397 सैंपलों में से 166 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 1231 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में लिए गए 325 सैंपलों में से 8 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 317 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई तथा निजी लैब से 22 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा अन्य जिलों से एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार 2334 लोगों के सैंपल लिए गए और 194 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है जिसके चलते कुल 2528 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है।
इन क्षेत्रों में पाए गए पॉजिटिव केस
सोमवार को जिन 197 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें से अबरोल नगर से 51 वर्षीय महिला, भोआ से 56 वर्षीय व्यक्ति, गोपीपुर से 58 वर्षीय व्यक्ति, शास्त्री नगर से एक महिला व एक व्यक्ति, चार्जियां मोहल्ला से दो महिलाएं, कटारूचक्क से 30 वर्षीय व्यक्ति, गोबिंदसर से 20 वर्षीय युवती, मामून से 30 वर्षीय महिला, ढाकी से 40 वर्षीय व्यक्ति, डलहोजी रोड से 17 वर्षीय युवक, मीरपुर कालोनी से 73 वर्षीय व्यक्ति, डलहोजी रोड से एक दंपति, त्रिवेणी विहार से 42 वर्षीय व्यक्ति, मिशन रोड से एक दंपित, सैली रोड से एक व्यक्ति व एक महिला, मीरपुर कालोनी से 35 वर्षीय महिला, इंदिरा कालोनी से एक महिला व उसका 19 वर्षीय बच्चा, म्यूनिसिपल कालोनी से 63 वर्षीय व्यक्ति, माडल टाउन से दंपति सहित उनका 8 वर्षीय बच्चा, डलहोजी रोड से 63 वर्षीय महिला, खन्नी खुई से 16 वर्षीय बच्चा, झरुला से 25 वर्षीय व्यक्ति, सीमली से 19 वर्षीय युवती, जंगल से 18 वर्षीय युवती, नरंगपुर से 18 वर्षीय युवती, पटेल चौंक से एक दंपति, बुढा नगर से 38 वर्षीय व्यक्ति, मनवाल से 26 वर्षीय व्यक्ति, पंजाब नगर से 36 वर्षीय व्यक्ति, ढाकी प्रेम नगर से 16 वर्षीय बच्चा, खानपुर से 28 वर्षीय व्यक्ति, सहारनपुर से 62 वर्षीय व्यक्ति, कथलौर से 62 वर्षीय व्यक्ति, मिर्जापुर से 22 वर्षीय व्यक्ति, बमियाल से 35 वर्षीय महिला, मामून से एक दंपति, हरियाल से 22 वर्षीय व्यक्ति, खानपुर से 50 वर्षीय व्यक्ति, मामून से 16 वर्षीय बच्चा, बमियाल से 38 वर्षीय व्यक्ति, झंडी से 32 वर्षीय व्यक्ति, माधोपुर से तीन महिलां व तीन पुरुष, रानीपुर से 28 वर्षीय महिला, आर.एस.डी. कालोनी से दो व्यक्ति व एक महिला, कोट से 21 वर्षीय युवती, सिऊंटी नरोट से3 महिला, बहादुरपुर से 57 वर्षीय व्यक्ति, अंतोर से दो महिलाएं, शेखुपुर मंजीरी से दो महिलाएं, मलिकपुर से 45 वर्षीय व्यक्ति, चक्क पसवाल से 67 वर्षीय व्यक्ति, फरीदानगर से 19 वर्षीय युवक, सरना से 65 वर्षीय व्यक्ति, कटारूचक्क से 23 वर्षीय महिला, ढांगू से 47 वर्षीय व्यक्ति, सुजानपुर से दो वर्षीय बच्ची, भदरोया से 32 वर्षीय व्यक्ति, बहादुरपुर से 32 वर्षीय व्यक्ति, चक्का माधो सिंह से 28 वर्षीय महिला, धार से 37 वर्षीय महिला, मीरपुर कालोनी से 75 वर्षीय व्यक्ति, मलिकपुर से एक व्यक्ति व एक महिला, कोटली मनवाल से 31 वर्षीय महिला, बरेली से 30 वर्षीय व्यक्ति, पंजु पुरा से 22 वर्षीय महिला, घरोटा से 64 वर्षीय व्यक्ति, ढाकी से 31 वर्षीय महिला, शेखां मोहल्ला से 17 वर्षीय युवक, राम कालोनी से 17 वर्षीय युवक, कैलाशपुर से 17 वर्षीय युवक, सुजानपुर से तीन युवक, गंदला लाहड़ी से चार युवक, छोटेपुर से 16 वर्षीय ब च्चा, तरगढ़ से 30 वर्षीय महिाल, खोबड़ से 64 वर्षीय व्यक्ति, चौंटा से से 18 वर्षीय युवती व 70 वर्षीय महिला, घरमो से 48 वर्षीय महिला, मीरपुर से 18 वर्षीय युवक, अधुनिक विहार से 41 वर्षीय व्यक्ति, लमीनी से 32 वर्षीय महिला, मोहल्ला सराईं से 60 वर्षीय व्यक्ति, गांधी नगर से 40 वर्षीय व्यक्ति, पंडोरी से 35 वर्षीय व्यक्ति, दीनानगर से 26 वर्षीय व्यक्ति, वरियाम से 65 वर्षीय व्यक्ति, भट्टियां से 25 वर्षीय व्यक्ति, अबरोल नगर से 32 वर्षीय व्यक्ति, मामून से 46 वर्षीय व्यक्ति, खानपुर से 40 वर्षीय व्यक्ति, अजीजपुर से 40 वर्षीय व्यक्ति, लमीनी से 18 वर्षीय युवक, पठानकोट से 45 वर्षीय 45 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर से 74 वर्षीय व्यक्ति, मलिकपुर से 42 वर्षीय व्यक्ति, दोरंगला से 44 वर्षीय व्यक्ति, मलिकपुर से 21 वर्षीय व्यक्ति, कीला जमालपुर से 35 वर्षीय महिला, सरना से 14 वर्षीय बच्चा, नरोट मैहरा से 18 वर्षीय युवती, नाभा दास कालोनी सरना से 20 वर्षीय युवती, गोबिंदसर से 20 वर्षीय युवक, भरोली से 28 वर्षीय महिला, सरना से 60 वर्षीय महिला, घयाला से 25 वर्षीय व्यक्ति, जसवां कीड़ी से 30 वर्षीय महिला, दुनेरा से 9 वर्षीय बच्ची, बधानी से 22 वर्षीय महिला, रामपुरा मोहल्ला से 45 वर्षीय महिला, भरोली कलां से 49 वर्षीय व्यक्ति, घोह से 21 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर चौंक से 72 वर्षीय व्यक्ति, गांधी मोहल्ला से 52 वर्षीय व्यक्ति, अबरोल नगर से 72 वर्षीय व्यक्ति, मीरपुर कालोनी से 26 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर चौंक से 37 वर्षीय व्यक्ति, गांधी नगर से दो महिलाएं, रामपुरा मोहल्ला से 47 वर्षीय व्यक्ति, कुठेड़ से 73 वर्षीय महिला, तारागढ़ से 38 वर्षीय व्यक्ति, रत्नगढ़ से 31 वर्षीय महिला, मदारपुर से 20 वर्षीय युवक, सुजानपुर से एक व्यक्ति व एक महिला, शाहपुर चौंक से 32 वर्षीय महिला, इंदिरा कालोनी से 52 वर्षीय व्यक्ति, गांधी चौंक से 39 वर्षीय महिला, पंगोली चौंक से 39 वर्षीय व्यक्ति, सैनगढ़ से 51 वर्षीय व्यक्ति, नेहरू नगर से 49 वर्षीय व्यक्ति, सैली रोड से 24 वर्षीय व्यक्ति, माधोपुर से एक महिला व एक पुरुष, सलारिया नगर से 32 वर्षीय महिला व शाह कालोनी से 14 वर्षीय बच्चा पॉजिटिव पाया गया।
हैल्थ कर्मियों ने लगवाई बूस्टर डोज
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना से सुरक्षित रहने हेतु शुरू किए गए वैक्सीन केन्द्रों पर अब बूस्टर डोज लगवाने वालों की रफ्तार धीरे-धीरे बढऩी शुरू हो गई है। सोमवार को अलग-अलग कैंपों में 785 लोगों ने बूस्टर डोज लगाई। जिसमें सर्वप्रथम हैल्थ इंस्पैक्टर शर्मा, हैल्थ इंस्पैक्टर राजिन्द्र कुमार,बलराज सिह ने बूस्टर डोज लगवाई। इसके पश्चात 168 हैल्थ केयर वर्कर, 518 फ्रंटलाइन वर्कर व 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 99 लोगों ने डोज लगवाई। वहीं मांस मीडिया इंचार्ज विजय ठाकुर ने बताया कि सोमवार को कुल 6745 लोगों को वैक्सीन लगी जिनमें 2014 लोगों को पहली तथा 3946 लोगों को दूसरी डोज तथा 785 लोगों को बूस्टर डोज लगी। जिसके चलते जिले में अब तक 7,83,840 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
नाकों पर सैंपलिंग हुई तेज
जिले में लगातार कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के तेजी से सैंपल लेने शुरू कर दिए गए हैं। अलग-अलग विभागों पर विभाग की टीम की ओर से मौके पर रैपिड व आर.टी.पी.सी.आर. सैंपलिंग की जा रही है। इस संबध में जानकारी देते हुए एस.एम.ओ. डा.राकेश सरपाल ने बताया कि लागए गए कैंपो में अलग-अलग जगहों पर 2334 लोगों के सैंपल लिए गए।








