Prime Punjab Times

Latest news
ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ 'ਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing मामला दर्ज होने बावजूद भी हमलावर खुलेआम घूम रहे, हर रोज दे रहे धमकियां : मोनिका लांबा

मामला दर्ज होने बावजूद भी हमलावर खुलेआम घूम रहे, हर रोज दे रहे धमकियां : मोनिका लांबा

कहा- चार महीने से पहले हुआ मामला दर्ज, पुलिस नही कर हमलावरों को गिरफतार
एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

बटाला, (नीरज शर्मा‌, सुनील चंगा)-मामला दर्ज होने के बाद भी हमलावरों पर सिविल लाइन पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने पर पीडि़त युवक व उसके पारिवारिक सदस्यों ने एसएसपी बटाला से जल्द ही हमलावरों को गिरफतार करके इंसाफ देने की गुहार लगाई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मोनिका पत्नी स्व: रमन लांबा वासी ठठियारी मुहल्ला बटाला ने बताया कि करीब चार माह पहले उसका पुत्र पीयूष लंबा अपने एक दोस्त पारस पुत्र बलविंदर सिंह वासी भंडारी मुहल्ला दोनों अपने मोटरसाइकल पर सवार होकर दोपहर अपने घर की तरफ आ रहे थे कि जब रोशन विहार कालोनी के निकट पहुंचे तो वहां पर भरत कल्याण पुत्र जतिन्दर कल्याण वासी नेहरु गेट, मोक्ष हांडा पुत्र सबोधन हांडा वासी भंडारी गेट, हरमन जवंदा पुत्र साबी वासी बाऊली इंद्रजीत, सार्थिक पुत्र प्रवीण शर्मा वासी रोशन विहार कालोनी, गोमजी पुत्र जतिन्दर कल्याण, सहम कल्याण पुत्र छिंदा वासी वाल्मीकि मुहल्ला बटाला तेजधार हथियारों के साथ खड़े थे जिन्होंने मोटरसाइकल के आगे आकर रास्ता रोका और गाली गलौच करने लगे। जब पीयूष और उसके दोस्त ने इसका विरोध किया तो उक्त युवकों ने हथियारों के साथ हमला कर दिया जिसमें पीयूष गंभीर घायल हो गया, घायल करने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। घायल अवस्था में उसको सिविल अस्प्ताल बटाला में दाखिल करवाया गया जहां उपचार चला। जिसके बाद पीयूष के बयानों के आधार पर थाना सिविल लाइन में तिथि 31-10-2021 को धारा 323,324, 326, 341,148, 149 आईपीसी के उकत हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है लेकिन मामला दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नही की गई जिससे उक्त हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं और हर रोज मुझे व मेरे परिवार को धमकियां दे रहे हैं। लांबा ने एसएसपी बटाला गौरव तूर से मांग करते हुए कहा कि जल्द ही हमलावर युवकों को गिरफतार करके उन पर कार्रवाई करके मुझे इंसाफ दिया जाए।