गढ़दीवाला : (योगेश गुप्ता) बसपा जिला सेक्रेटरी गुरदीप सिंह बबलू ने भारतीय चुनाव आयोग द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव की तिथि 14 फरवरी से बदल कर 20 फरवरी करने के लिए भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चन्द्रा और पंजाब के मुख्य चयन अधिकारी डा. एस. करुणा राजू का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा के पंजाब में 2011 की जनगणना के मुताबिक 32 प्रतिशत अनुसूचित जाति की आबादी है जो अब तकरीबन 36 प्रतिशत हो चुकी है । व जो कि सभी रविदास जी महाराज को भगवान मानते है । उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को वोटिंग के ऐलान से रविदासिया समाज को ऐतराज था क्योंकि 16 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी का प्रकाश पर्व है और प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में संगत पंजाब सहित देश विदेश से गुरुपर्व मनाने काशी (वाराणसी) पहुंचती है। उन्होंने कहा कि रविदासिया समाज ने इस संबंध में संगर्ष किया व उक्त मुद्दे को चुनाव आयोग द्वारा तुरंत स्वीकार कर लिया गया जो के बहुत प्रशंसनीय है।
विधानसभा चुनाव की तारीख बदल कर 20 फरवरी करना प्रशंसनीय : गुरदीप सिंह
- Post published:January 18, 2022
You Might Also Like
ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ,ਘਰ / ਮੰਦਰ ਵਿਚ ਚੋਰੀਆਂ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਵਾਲੇ 4 ਦੋਸ਼ੀ ਪੁਲਿਸ ਅੜਿੱਕੇ,ਸਮਾਨ ਬਰਾਮਦ
ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕਰ ਘਰ ਪਰਤ ਰਹੇ ਦੋ ਬੱਚਿਆਂ ਸਮੇਤ ਦੋ ਔਰਤਾਂ ਤੇ ਡਿੱਗਿਆ ਘਰ ਦਾ ਬਨੇਰਾ,ਗੰਭੀਰ ਜਖਮੀ
89 ਗ੍ਰਾਮ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਾਊਡਰ,1080 ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਸਮੇਤ 3 ਪੁਲਿਸ ਅੜਿੱਕੇ
75ਵੇਂ ਅਜ਼ਾਦੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਮਹਾਂ ਉਤਸਵ ਮੌਕੇ ਦੇਸ਼ ਪ੍ਰਤੀਕ…







