Prime Punjab Times

Latest news
ਚੋਰ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਦਿੱਤਾ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ,ਤਸਵੀਰਾਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਚ ਹੋਈਆਂ ਕੈਦ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾ. ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੀ ਤੋੜ-ਭੰਨ੍ਹ ਦੀ ਘਟਨਾ ਅਤਿ ਮੰਦਭਾਗੀ, ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤੁਰੰਤ ਹੋ... ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਰੇਕ ਖ਼ੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨੰਬਰ ਇਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ... ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਸਕੀਮਾਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ : ਡਾ.ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ BSc ਫੈਸ਼ਨ ਡਿਜ਼ਾਇਨਿੰਗ ਛੇਵੇਂ ਸਮੈਸਟਰ ਦੀ ਜਸਦੀਪ ਅਤੇ ਨੇਹਾ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ... ਦਸੂਹਾ ਚ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ,ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ... जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत ध... DAV पब्लिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान पर अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ਅੱਜ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸੁੰਦਰ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਕਰਨੀ ਹੈ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing वार्ड नंबर 45 के वासियों ने कॉरपोरेटर के खिलाफ जताया रोष

वार्ड नंबर 45 के वासियों ने कॉरपोरेटर के खिलाफ जताया रोष

पठानकोट/ सरना (तरूण सन्होत्रा)

वार्ड नंबर 45 के वासियों ने कॉरपोरेटर के खिलाफ जताया रोष

18,अक्टूबर : कारपोरेशन के वार्ड नंबर 45 सरना के वासियों की ओर से आज वार्ड पार्षद शालू भट्टी के खिलाफ रोष जताते हुए प्रदर्शन किया गया।उन्होंने बताया कि यह रोष प्रदर्शन वार्ड में फैली हुई गंदगी को लेकर किया गया है। जानकारी देते हुए वार्ड वासियों ने कहा कि पूरे ही पठानकोट में डेंगू की बीमारी प्रतिदिन एक तेज रफ्तार से बढ़ जा रही है जिससे कि दिन प्रतिदिन डेंगू के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही हैं तो वही इस बीमारी के कारण मृत्यु भी हो रही हैं उन्होंने कहा कि आज यह बीमारी इतना भयानक रूप धारण कर रही है कि हर तरफ त्राहिमाम सा मचा हुआ है परन्तु वार्ड पार्षद की ओर से फिर भी ना जाने लापरवाही क्यूँ की जा रही है और वार्ड की तरफ कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते वार्ड में इतनी ज्यादा गंदगी हो चुकी है कि लोगों का जीवन नर्क समान बना हुआ है।वार्ड वासियों ने कहा कि वार्ड में किसी भी प्रकार की सफाई तक नहीं हो रही और ना ही वार्ड पार्षद इस तरफ कोई ध्यान दे रही है उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद को चाहिए कि सप्ताह में दो-तीन दिनों के बाद वार्ड में फागिंग मशीन से स्प्रे करवाई जाये और सफाई कर्मचारियों को लगाकर जगह-जगह फैली हुई गंदगी को भी साफ करवाया जाये ताकि लोग इस डेंगू की भयानक बीमारी की चपेट से बच सकें।उन्होंने कहा कि डेंगू पूरी तरह से पूरे ही पठानकोट क्षेत्र में अपने पैर पसार चुका है जिसके चलते सेहत प्रशासन भी मुस्तैदी से काम कर रहा है पर वार्ड पार्षद की ओर से वार्ड में किसी भी प्रकार का सफाई का कार्य नहीं करवाया जा रहा जिससे कि पूरे वार्ड वासियों में रोष पाया जा रहा है।इस मौके पर लंभा राम,लवली,राजकुमार राजू,सतपाल सिंह,सत्ता, हीरालाल, सुभाष कुमार,युवा समाज सेवक हरीश गोरखा, सतपाल, बलवीर वीरा, पुनीत,अमित,बबलू,गौतम कुमार आदि उपस्थित थे।

क्या कहना है इस बारे में कॉरपोरेटर शालू भट्टी का

जब इस मामले को लेकर कॉरपोरेटर शालू भट्टी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी ओर से वार्ड में अभी पिछले हफ्ते ही फागिंग करवाई गई है और रही बात सफाई की तो वह वार्ड की सफाई का पूरी तरह ध्यान रखती हैं परंतु वार्ड में कुछ जगह पर कुछ काम होना भी बाकी है जिसके चलते गलियों में भी काम करवाना बाकी है जो कि इस समय क्रेशर बंद होने के कारण मटेरियल उपलब्ध ना होने की वजह से भी बंद है अथवा वही उनका क्षेत्रवासियों को ये संदेश है कि गंदे पानी को अपने इर्द-गिर्द इकट्ठा ना होने दें तो वही इस बात की ओर भी खास ध्यान दें डेंगू का मच्छर साफ पानी में पैदा होता है इसलिए खासकर अपने घरों के गमलों और टूटे बर्तनों फालतू सामानों कूलर फ्रिज की बैक साइड ट्रेन में पक्षियों पालतू जानवरों के पानी आदि के बर्तनों में भी साफ पानी इकट्ठा ना होने दें क्योंकि वहां पर भी मच्छरों का लार्वा तैयार हो सकता है उन्होंने कहा कि इसमें सभी को आगे आने की जरूरत है क्योंकि डेंगू को हराने के लिए यहां सेहत प्रशासन अपनी ड्यूटी निभा रहा है तो वही पार्षद होने के नाते वह भी अपनी बनती ड्यूटी अवश्य निभा रही हैं और आगे भी निभाएंगी परंतु इसी के साथ साथ सभी को भी इसके लिए आगे आना होगा तभी डेंगू को हराया जा सकता है और बाकी रही बात क्षेत्र में सफाई और काम की तो वह भी जितनी जल्दी से जल्दी संभव हो सकेगा यह काम करवा देंगे।अंत में बात करते हुए पार्षद शालू भट्टी ने कहा कि वही उनकी क्षेत्रवासियों से ये भी एक ये भी बेनती है कि अपने घर का कचरा गलियों,सड़कों और खाली प्लाटों में ना फैकें और खुद भी सफाई के लिए प्रशासन की मदद करें।

error: copy content is like crime its probhihated