पठानकोट:(अविनाश शर्मा,तरूण )
जिले में डेंगू के प्रभाव को रोकने के लिए जिला उपयुक्त स, हरबीर सिंह की ओर से विभागों के अधिकारियों से मीटिंग की गई
27 अक्तूबर : जिले में डेंगू के प्रभाव को रोकने के लिए जिला उपायुक्त स.हरबीर सिंह की ओर से स्वास्थ्य व परिवार भलाई विभाग पठानकोट, नगर निगम पठानकोट, नगर कौंसल, डी.डी.पी.ओज तथा बी.डी.पी.ओज विभाग के अधिकारियों से मीटिंग की गई। मीटिंग में जिले में डेंगू के केसों संबधी विस्तार पूर्वक विचार विर्मस किया गया। संबोधित करते हुए जिला उपायुक्त स.हरबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तथा संबधित विभागों के अधिकारियों को आपसी तालमेल बनाकर जिले में डेंगू के केसों को रोकने की हिदायत की। उन्होंने संबधित अधिकारियों को हिदायत की कि वह शहर तथा गांवो में फॉगिंग करने को यकीनी बनाए। उन्होंने कहा कि डेंगू टैस्ट की सैंपलिंग में बढ़ोतरी की जाए। इसके इलावा जिला उपायुक्त ने नगर निगम अधिकारियों को कहा कि वह सुबह 7 से 9 बजे तक तथा सांय 5 से 7 बजे तक फॉगिंग करके इसकी रोजाना रिपोर्ट ज्वाइंट कमिश्नर तथा उनको भेजें। उन्होंने कहा कि इश कार्य में किसी भी किस्म की लापरवाही/कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग तथा मीटिंग में उपस्थित अधिकारियों को कहा कि वह डेंगू के लक्ष्ण तथा डेंगू से बचाव संबधी लोगों में जागरूकता पैदा करने को यकीनी बनाए। उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि वह कूलरों तथा गमलों की ट्रे में खड़े पानी को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें। इसके इलावा छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढकने को अच्छी तरह बंद करें, टूटे बर्तन, ड्रमों आदि को खुले में न रखें तथा पूरी बाजू वाले कपड़े पहने। वहीं उन्होने मीटिंग में उपस्थित अधिकारियों को हिदायत की कि वह एक व्हट्सएैप ग्रुप बनाए जिसमें वह रोजाना की जाने वाली गतिविधियों की फोटो शेयर करें। जिला उपायुक्त ने बी.डी.पी.ओज. को हिदायत की कि वह गांवो में स्प्रे तथा फॉगिंग करवाने तथा जिले में सभी गांवो को चैक किया जाए ताकि डेंगू से आम लोगों को बचाया जा सके।








