Prime Punjab Times

Latest news
ਸਾਇੰਸ ਡਰਾਮੇ 'ਚ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ ਨੇ ਤੀਜਾ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ आत्ममंथन की दिव्य झलक बिखेरते हुए 78वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारम्भ ਹਿਮਾਚਲ ਸਰਹੱਦ ‘ਤੇ ਆਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਸਾਂਝੀ ਕਾਰਵਾਈ ‘ਚ 8100 ਕਿਲੋ ਲਾਹਣ ਤੇ 300 ਲੀਟਰ ਕੱਚੀ ਸ਼ਰਾਬ ਬਰਾਮਦ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਖੇਡਾਂ ਦਾ ਇਨਾਮ ਵੰਡ ਸਮਾਰੋਹ ਲਾਜਵੰਤੀ ਮਲਟੀਪਰਪਜ਼ ਸਟੇਡੀਅਮ ਵਿਖੇ ਸਮਾਪਤ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ 'ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਇੰਟਰਨੈੱਟ ਦਿਵਸ' ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ *300 ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਸਮੇਤ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਆਏ ਪੁਲਿਸ ਅੜਿੱਕੇ*  ਗਿੱਧੇ ਦੇ ਰੰਗਾਂ ਨਾਲ ਰੋਸ਼ਨ ਹੋਇਆ KMS ਕਾਲਜ ਦਸੂਹਾ  *NPS ਕਰਮਚਾਰੀ 2 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਤਰਨਤਾਰਨ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਦੋਰਾਨ ਕਰਨਗੇ ਝੰਡਾ ਮਾਰਚ : ਆਗੂ ਜਸਬੀਰ ਤਲਵਾੜਾ, ਪ੍ਰਿੰਸ ਪਲਿਆਲ* ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਆਨਲਾਈਨ ਠੱਗੀ ਦੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ — ਪੀੜਤਾਂ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਕਰਵਾਏ 14 ਲੱਖ 34 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ : DS... ਮੇਘਾਲਿਆ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਦੇ 350 ਸਾਲਾ ਸ਼ਹੀਦੀ  ਦਿਵਸ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਦਾ ਦਿੱਤਾ...

Home

ADVERTISEMENT
You are currently viewing जालंधर-नेशनल हाईवे पर बन रहे एजेड आरकेड मॉल में चोरी करने वाले चोरों को मालिक ने जाल बिछा कर रंगे हाथ पकड़ा

जालंधर-नेशनल हाईवे पर बन रहे एजेड आरकेड मॉल में चोरी करने वाले चोरों को मालिक ने जाल बिछा कर रंगे हाथ पकड़ा

जालंधर-नेशनल हाईवे पर बन रहे एजेड आरकेड मॉल में चोरी करने वाले चोरों को मालिक ने जाल बिछा कर रंगे हाथ पकड़ा

पठानकोट, (सूरज/ अविनाश ): जालंधर-नेशनल हाईवे पर बन रहे एजेड आरकेड मॉल में चोरी करने वाले चोरों को मालिक ने जाल बिछा कर रंगे हाथ पकड़ लिया है। स्थानीय लोगों की सहायता से चोरों को मालिक ने पुलिस के हवाले किया। आरोपितों की पहचान कमलजीत नूरपुर, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), साहिल कुमार तथा रवि कुमार दोनों निवासी मोहल्ला लमीनी पठानकोट के रूप में हुई है। थाना-दो की पुलिस ने आरोपितों पर 454, 380 के तहत पर्चा दज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
नलवा पुल के पास बन रहे एजेड आरकेड मॉल के मालिक चौधरी चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से मॉल के अंदर से वाईब्रेटर, दो मोटरे, तारो की फीटिग, कनेक्शन, रोल, अल्युमीनियम की महंगी पाइपें, स्टील, 25 से 30 फीट के अल्युमीनियम के बंडल आदि सामान चोरी हो रहा था। मॉल से करीब एक लाख से अधिक का सामान चोरी हो गया। उन्होंने वीरवार सुबह से मॉल के पास नजर रखी हुई थी। रात को रखे चौकीदार की ड्यूटी सुबह छह बजे खत्म हो गई और वह चला गया। इस दौरान सुबह साढ़े सात बजे बाइक पर तीन अज्ञात युवक आए। बाइक एक साइड लगाकर वे चारदीवारी फांदकर मॉल के अंदर चले गए। उन्हें चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया और फिर पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया। थाना-दो के प्रभारी प्रभारी अनूप का कहना है कि पुलिस ने पकड़े तीन युवकों कंवलजीत, साहिल और रवि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर इनसे तीन वाइब्रेटर बरामद किए हैं। इनसे चोरी का अन्य सामान बरामद करने के लिए पूछताछ की जा रही है।

error: copy content is like crime its probhihated