Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਭੁੰਗਾ ਵਿਖੇ ਪੰਚਾਇਤ ਸਕੱਤਰਾਂ ਨੇ ਤਨਖਾਹ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤਾ ਧਰਨਾ ਹਿੰਦ ਕਮਿਊਨਿਸਟ ਪਾਰਟੀ ਮਾਰਕਸਵਾਦੀ ਤਹਿਸੀਲ ਦਸੂਹਾ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ बिट्टू के काफिले को लेकर हंगामा, साढ़े तीन घंटे तनावपूर्ण रहा माहौल ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਪੁਸਤਕ ਪੜ੍ਹਨ ਅਤੇ ਰਿਵਿਊ ਗਤੀਵਿਧੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖਰੀਦ 1 ਅਕਤੂਰ ਤੋਂ, ਮੰਡੀਆਂ ‘ਚ ਲੋੜੀਂਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਬਾਲ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਲਿਆ ਸਵੱਛਤਾ ਪ੍ਰਣ ਗੁਰਸਿੱਖ ਹਰ ਅਵਸਥਾ ਚ ਇਕ ਸਮਾਨ ਜੀਵਨ ਜਿਉਂਦਾ ਹੈ : ਮਹਾਤਮਾ ਰੌਸ਼ਨ ਦਿਹਲਵੀ ਸਿਹਤਮੰਦ ਜੀਵਨ-ਸ਼ੈਲੀ’ ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਅਤੇ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜਲੰਧਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜ ਮਾਰਗ ਤੇ ਵਾਪਰਿਆ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ ਇੱਕ ਦੀ ਮੌ+ਤ, 5 ਜ਼+ਖ+ਮੀ 
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पंजाब के खन्ना में शिवलिंग खंडित करने के विरोध में अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति ने किया रोष प्रदर्शन

पंजाब के खन्ना में शिवलिंग खंडित करने के विरोध में अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति ने किया रोष प्रदर्शन

सुजानपुर / बटाला 16 अगस्त (अविनाश)

: पंजाब के खन्ना में चोरों की ओर से शिवलिंग को खंडित किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति की ओर से विश्वकर्मा मंदिर चौक सुजानपुर में जिला अध्यक्ष पुनीत सिंह की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पुनीत सिंह ने कहा कि खन्ना के शिव मंदिर में हुई इस घटना से हिंदुओं की आस्था पर ठेस पहुंची है । उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए । उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं बर्दाश्त से परे हैं तथा पंजाब सरकार की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आए दिन हिंदू नेताओं पर हमले हो रहे हैं । वहीं अब शिव मंदिर में शिवलिंग की हुई भी बेअदबी की घटना से लोगों में रोष की लहर है । उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बिना देरी के इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर सख्त सजा दे तथा यह सुनिश्चित करें कि हिंदू धर्म स्थलों में इस प्रकार की घटनाएं भविष्य में ना हो। इस मौके पर पंजाब सचिव प्रिंस शर्मा, सिटी प्रधान मनु महाजन, अजय कुमार, संजीव कुमार, शशी भगत, मनु कुमार ,दीपा महाजन, शिंदा कुमार, प्रीतम मेहरा, प्रवीण कुमार ,काला कुमार, पारु महाजन, सुनील कुमार ,अनिल कुमार ,अश्विनी कुमार, बादल मेहरा, आदि उपस्थित थे

फोटो: पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए जिला अध्यक्ष पुनीत सिंह व अन्य