Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing बटाला पुलिस शहर में चाइना डोर की बिक्री को रोकने में पूरी तरह से रही नाकाम : दिनेश खोसला

बटाला पुलिस शहर में चाइना डोर की बिक्री को रोकने में पूरी तरह से रही नाकाम : दिनेश खोसला

बटाला (अविनाश शर्मा)

: बटाला शहर और आस पास के क्षेत्रों में चाइना डोर तेजी से बिक रही है परन्तु पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन इस डोर की बिक्री को रोकने में पूरी तरह से असफल रहा है। इन विचारों का प्रगटावा पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिनेश खोसला ने किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा विगत रात्रि चाइना डोर की बिक्र ी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली गई थी कि पुलिस प्रशासन द्वारा चाइना डोर की बिक्री रोकने हेतु कोई कार्रवाई नहीं की जा रही परन्तु पुलिस द्वारा आज सुबह उनकी दुकान पर ही रेड करके चाइना डोर संबंधी चैकिंग की गई है। उन्होंने कहा कि चाइना डोर मनुष्य जानों व वातावरण हेतु कितनी खतरनाक है यह बात किसी से भी नहीं छिपी है परन्तु इसके बावजूद भी कुछ दुकानदारों द्वारा अपने निजी फायदे हेतु इस डोर को बेचा जा रहा है परन्तु पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा किहर वर्ष जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा इस डोर की बिक्री पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगाने की बात की जाती है परन्तु हर वर्ष इस डोर की बिक्री पुलिस की नाक के नीचे होती है परन्तु पुलिस प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी आंखें बंद करके बैठा हुआ है। उन्होंने जिलाधीश गुरदासपुर और एस.एस.पी बटाला से मांग की कि शहर में चाइना डोर बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और इस डोर की बिक्री को रोकने हेतु ठोस कदम उठाए जाएं।