Prime Punjab Times

Latest news
ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾ. ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੀ ਤੋੜ-ਭੰਨ੍ਹ ਦੀ ਘਟਨਾ ਅਤਿ ਮੰਦਭਾਗੀ, ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤੁਰੰਤ ਹੋ... ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਰੇਕ ਖ਼ੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨੰਬਰ ਇਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ... ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਸਕੀਮਾਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ : ਡਾ.ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ BSc ਫੈਸ਼ਨ ਡਿਜ਼ਾਇਨਿੰਗ ਛੇਵੇਂ ਸਮੈਸਟਰ ਦੀ ਜਸਦੀਪ ਅਤੇ ਨੇਹਾ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ... ਦਸੂਹਾ ਚ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ,ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ... जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत ध... DAV पब्लिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान पर अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ਅੱਜ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸੁੰਦਰ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਕਰਨੀ ਹੈ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੇ ਲਿਆ ਖੂ+ਨੀ ਰੂਪ,ਗੋਲੀਬਾਰੀ ’ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌ+ਤ; ਮੁਲਜ਼ਮ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ 4 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਕਾਬੂ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing आई.जी बलजोत सिंह राठौर के नेतृत्व में बटाला पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया सर्च अभियन

आई.जी बलजोत सिंह राठौर के नेतृत्व में बटाला पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया सर्च अभियन

बटाला (अविनाश शर्मा)

9 मई : आज बटाला पुलिस द्वारा आई.जी. बलजोत सिंह राठौर और एस.एस.पी बटाला आई.पी.एस अश्विनी गोटियाल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर तथा और नशों के विरुद्ध सर्च अभियान चलाया गया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए आई.जी बलजोत सिंह राठौर ने बताया कि पंजाब सरकार और डी.जी.पी गौरव यादव के दिशा निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा अपराधिक घटनाओं को रोकने तथा नशों को जड़ से खत्म करने हेतु विशेष मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रबंधों को मुख्य रखते हुए तथा नशा तस्करों पर नुकेल कस्सने हेतु पुलिस राज्य भर में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है और आज इसी श्रृंखला के तहत उनके द्वारा बटाला पुलिस के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों जिनमें गांधी कैंप, हाथी गेट, खजूरी गेट, अचली गेटल, नेहरू गेट, पहाड़ी गेट, कपूर गेट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि यह सर्च आप्रेशन 2 दिन चलेगा और इन 2 दिनों में पुलिस जिला बटाला के अंतर्गत आते सभी क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सर्च आप्रेशन चलाया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन राज्य निवासियों की सुरक्षा और राज्य नशा मुक्त बनाने हेतु वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि जहां पुलिस द्वारा नशों को जड़ से खत्म करने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं साथ ही लोगों का भी कर्तव्य बनता है कि वह नशों की रोकथाम हेतु पुलिस प्रशासन का साथ दें। उन्होंने लोगों को अपील की कि यदि उन्हें अपने आस पास कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आती है तो वह उसकी सूचना पुलिस को दें तांकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।
इस संबंधी और बातचीत करते हुए एस.एस.पी अश्विनी गोटियाल ने बताया कि पुलिस द्वारा शहर में अपराधिक घटनाओं को रोकने हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन शहरवासियों की जान माल की रक्षा हेतु वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहर में अमन शांति बनाए रखने हेतु लोगों को भी पुलिस प्रशासन का साथ देना चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ एस.पी मुख्यालय जगबिन्द्रजीत सिंह संधू, एस.पी (डी) गुरप्रीत सिंह, डी.एस.पी सिटी ललित कुमार, एस.एस.ओ सिविल लाइन कुलवंत सिंह मान, एस.एच.ओ सिटी मनबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

error: copy content is like crime its probhihated