Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing राहुल की हत्या में संलिप्त पांचों आरोपियों को काबू करने की मांग को लेकर पीडि़त परिवार ने किया रोड जाम

राहुल की हत्या में संलिप्त पांचों आरोपियों को काबू करने की मांग को लेकर पीडि़त परिवार ने किया रोड जाम

पठानकोट, 7 मार्च (PPT): मृतक राहुल की हत्या में पुलिस की ओर से दो लोगो को शामिल किया गया है, जब मृतक के परिजनो का आरोप है कि इसमें पांच लोग शामिल थे। राहुल की हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गई है और पुलिस सही ढंग से कार्यवाही नहीं कर रही है। इस बात को लेकर मृतक के परिजन के साथ ही मोहल्ला निवासियों की ओर से भी वाल्मीकि चौक में धरना लगा दिया। युवक की मां सहित अन्य रिश्तेदारों ने कहा कि राहुल की हत्या में दो नहीं बल्कि पांच लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि पांच को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके परिवार वालों को भी हिरासत में लिया जाए क्योंकि राहुल की हत्या की साजिश इनके द्वारा ही काफी पहले समय से ही रची जा रही थी और सुनोजित ढंग से राहुल की हत्या की गई है। मृतक राहुल जिस दुकानदार के पास काम करता था, उसने कहा कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे राहुल की हत्या की गई और पांच लोग इसमें शामिल है। मृतक के रिश्तेदार का आरोप था कि पुलिस की ओर से उन्हें एफआईआर भी नहीं दी गई।
जो अन्य आरोपी इसमें शामिल है, वह सरेआम घूम रहे हैं। इस दौरान मौके पर पुलिस टीम ने धरना दे रहे लोगो को समझाने की कोशिश की परन्तु कोई भी मानने को तैयार नहीं था। महिलाओं की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। हालांकि पुलिस की माने तो इस संबंध में जांच जारी है।