आबादी जम्मू कल्यारी के लोगों ने डिपो होल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन,गेहूं कम देने का लगाया आरोप
लोगों के बयान लेकर जांच कर रहा हूं : फूड इंस्पेक्टर
सुजानपुर 4 मई(ब्यूरो) : सुजानपुर की आबादी जम्मू कलियरी के लोगों द्वारा डीपू होल्डर के खिलाफ गेहूं कम देने का आरोप लगाते हुए रोष प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि डिपो होल्डर उन्हें गेहूं कम दे रहा है जब उनसे गेहूं पूरी मांगी जाती है तो वह टालमटोल करता है, जिस संबंधी उन्होंने फूड सप्लाई विभाग से शिकायत की जिस पर फूड सप्लाई इंस्पेक्टर पुनीत लोगों के बयान लेने जम्मू के लिए पहुंचे जब इस संबंध में फूड इंस्पेक्टर पुनीत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने लोगों के बयान लिए हैं जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर बनती कार्रवाई कर दी जाएगी । इस अवसर पर सुखवंत सिंह, राणा प्रताप, बिशन दास, दिनेश कुमार, राहुल, राजेश लाडी, सोहन लाल, रमेश कुमार, कृष्णा देवी, प्रीतो देवी, शिबू देवी, राजरानी, रानी देवी आदि उपस्थित थे।








