गढदीवाला (योगेश गुप्ता / चौधरी) 26 नवंबर
: पंजाब सरकार की हिदायतें व ज़िला सेहत अफ़सर डा लखवीर सिंह के दिशानिर्देशों अनुसार फ़ूड सेफ़्टी टीम द्वारा एक बैठक का अजोज़न शिव शक्ति जंजघर श्री देवी मंदिर गढ़दीवाला में आयोजित किया गया । जिसमें फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर मुनीश कुमार सोढ़ी विशेष तौर पर हाजिर हुए । जिसमें उन्होंने सबसे पहले आये हुए सभी एफबीओज खाद्य पदार्थ बेचने व बनाने वालों को साफ सफाई व फूड सेफ्टी संबंधी अनेक जानकारियां दी ।इस उपरांत ज़िला फूड सेफ्टी द्वारा खाद्य पदार्थ वाली दुकानों व रेहड़ी फडी व खाग पदार्थ बेचने वालों के लिए पिछले महीने 117 फूड सेफ्टी लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन अप्लाई किए गए थे । जिसे आज फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर मुनीश सोढ़ी व व्यापार मंडल द्वारा लोगों को दिए गए । इस मौके पर मुनीश सोढ़ी ने बताया कि जैसे गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक होता है इसी प्रकार किसी भी खग पदार्थ बेचने व बनाने आदि के लिए फूड सेफ्टी लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। उन्होंने आगे बताया के यह लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन बनाने के लिए किसी को भी भाग दौड न करनी पड़े, इसी मकसद को लेकर अलग अलग शहरों में बैठके व कैंप लगाये जा रहे हैं। जिसका लाभ लेकर एफबी ओज अपना रजिस्ट्रेशन जा लाइसेंस बनवा सकें व उसको किसी भी दिक्क्त व परेशानी का सामना ना करना पडे। उन्होंने कहा के अगर कोई व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस नहीं बना सका तो वह ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकता है। इस मौके पर 117 के क़रीब लाइसेंस एफ़बीओज़ को दिए गए । इस मौके पर व्यापार मंडल की तरफ से बलदेव कृष्ण गुप्ता,अविनाश धुग्गा, विपन शर्मा, नरेश मार्कण्डे ,प्राणनाथ गुप्ता,प्रभात चंद,लाल चंद,मनोहर लाल कपिला, विनय सेठ,ललित शर्मा बँटी,विवेक गुप्ता,हिमांशु रूपोवालिया,विशाल जैन,अरुण गुप्ता,राकेश कुमार, सुरजीत सिंह आदि भारी संख्या में दुकानदार व व्यापार मंडल के सदस्य उपस्त्यित थे।








