Prime Punjab Times

Latest news
दसूहा ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर लगातार पांचवी चोरी, चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े ਪਿੰਡ ਬਹੇੜਾ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਨੂੰ ਅਪਗ੍ਰੇਡ ਕਰਕੇ ਬਣਾਇਆ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਸੇਫ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨ ਪਾਲਿਸੀ ਤਹਿਤ 40 ਸਕੂਲ ਬੱਸਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ, 11 ਦੇ ਚਲਾਨ ਕੱਟੇ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ‘ਚ 26 ਤੋਂ 30 ਨਵੰਬਰ ਤੱਕ ਹੋਵੇਗੀ ਫੀਲਡ ਫਾਇਰਿੰਗ, ਨਿਰਧਾਰਤ ਖਤਰੇ ਵਾਲੇ ਖੇਤਰ ‘ਚ ਨਾ ਜਾਣ ਦੀ ਅਪੀਲ *ਪਲਸ ਪੋਲੀਓ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ 9500 ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪਿਆਈਆਂ ਪੋਲੀਓ ਰੋਕੂ ਬੂੰਦਾਂ : SMO ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ* ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਾਲੀਬਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜਿੱਤਿਆ ਕਾਂਸੇ ਤਗਮਾ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਦੇ ਛੇਵੀਂ ਵਾਰ SGPC ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣਨ ’ਤੇ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਅਤੇ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਾਣਕੂ ... ਬੀਚ ਵਾਲੀਬਾਲ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੀ ਕਬੱਡੀ (ਨੈਸ਼ਨਲ ਸਟਾਈਲ) ਟੀਮ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਅੰਤਰ-ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗ਼ਾ ਸਵਰਗਵਾਸੀ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਸ਼ਬਨਮ ਕੌਰ ਜੀ ਦੇ ਸੁਪਨਿਆਂ ਨੂੰ ਸਾਕਾਰ ਕਰਨ ਵੱਲ ਕੇ.ਐਮ.ਐਸ. ਕਾਲਜ ਦਾ ਕਦਮ, ਨਵੇਂ ਮੁੱਖ ਗੇ...
ADVERTISEMENT

दसूहा ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर लगातार पांचवी चोरी, चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े

दसूहा, 23 नवंबर (चौधरी )

पीओई स्विच, कंपैटिबल हार्ड डिस्क, दो पंखे और अन्य उपकरण चोरी

: दसूहा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब सरकारी कामकाज से जुड़े महत्वपूर्ण संस्थान भी उनके निशाने पर हैं। इसका ताजा उदाहरण दसूहा का ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक है, जहां चोरों ने लगातार पांचवी बार चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौर है कि एक दिन में चोरों द्वारा ट्रैक पर दो बार चोरी की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दसूहा स्थित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर चोरों ने एक बार फिर सेंध लगाते हुए वहां लगे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य सामान को चोरी कर लिया। इस वारदात में पीओई स्विच-3, कंपैटिबल हार्ड डिस्क दो पंखे तारें तथा अन्य सामान चोरी कर लिए गए। इसके अतिरिक्त चोरों ने वहां लगे वाईफाई कनेक्शन को भी तोड़कर नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं, सुरक्षा के लिए लगाए गए दो सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया, जिससे निगरानी व्यवस्था प्रभावित हुई है। इस पूरी घटना में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

लगातार पांचवी चोरी, सरकारी संस्थान की सुरक्षा पर सवाल

दसूहा का ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, लाइसेंस संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने और ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर बार-बार चोरी होना बेहद चिंताजनक है।सबसे हैरानी की बात यह है कि इस ट्रैक पर लगातार पांचवी बार चोरी की घटना सामने आई है। इससे स्पष्ट होता है कि चोरों को ना तो पुलिस का डर है और ना ही किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था की चिंता। बार-बार हो रही इन घटनाओं के कारण सरकारी उपकरणों को नुकसान पहुंच रहा है और आम लोगों से जुड़े कामकाज भी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

विधायक के गांव में ही है ट्रैक, तो बाकी क्षेत्र की सुरक्षा का क्या होगा?

इस पूरे मामले का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक विधायक के गांव में ही स्थित है। जब विधायक के गांव में मौजूद एक महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान ही चोरों से सुरक्षित नहीं है और वहां लगातार पांचवी बार चोरी हो रही है, तो क्षेत्र के दूसरे गांवों और शहरों की सुरक्षा व्यवस्था का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

रात के समय पुलिस गश्त न होने से बढ़ रहे चोरों के हौसले

क्षेत्रवासियों का कहना है कि रात के समय पुलिस की नियमित गश्त दिखाई नहीं देती। यदि पुलिस प्रशासन रात के समय नियमित गश्त करे और सरकारी संस्थानों, दुकानों, बाजारों तथा संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखे तो चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।

लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने की मांग की

ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर लगातार पांचवी चोरी की घटना को लेकर क्षेत्र के निवासियों और वहां अपने लाइसेंस संबंधी कार्यों के लिए पहुंचने वाले लोगों में रोष पाया जा रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन तथा संबंधित विभाग से मांग की है कि चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

इसके साथ ही ट्रैक पर सीसीटीवी कैमरे दोबारा लगवाने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रात के समय चौकीदार अथवा अन्य सुरक्षा प्रबंध करने की मांग भी की गई है।

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच शुरू

इस संबंध में जब दसूहा थाना प्रभारी गुरुसाहिब सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है ।उन्होंने आश्वासन दिया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन लगातार पांचवी चोरी की इस वारदात को कितनी गंभीरता से लेता है और आरोपियों को कब तक गिरफ्तार किया जाता है।