होशियारपुर 12 जनवरी (कमल कृष्ण हैप्पी)
आप नेता की डीपी पर फ़ोटो लगा कर व्हाट्सएप के ज़रिए भेजा जा रहा संदेश
साइबर क्राइम को की शिकायत
: आनलाइन ठगी इस कदर बढ़ गई है कि साइबर ठगों द्वारा पंजाब में क़ाबिज़ आम आदमीं पार्टी के प्रान्तीय सदस्य पावर राज्य व्यापारी आयोग आक्साइड ऐंड टैक्सटेशन विभाग पंजाब डाक्टर अनिल भारद्वाज के नाम पर उनके परिचितों को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। जिस की शिकायत साइबर क्राइम विभाग को भेज दी गई है। इस सारी घटना की जानकारी देते हुए डाक्टर अनिल भारद्वाज ने बताया कि पिछले दो तीन दिनों से उनके परिचितों को ऐसे संदेश आ रहे थे। उन्होंने बताया कि वह चंडीगढ़ गए हुए थे कि वहाँ पर उनको परिचित एएसआई मनसा राम, फार्मेसी अधिकारी कमल, पंकज शर्मा व अन्य का फ़ोन आया कि वह कहाँ पर है और ऐसे संदेशों का क्या मायना है तो आप नेता यह सब जानने पर तुरंत हरकत में आए तथा इस की शिकायत साइबर क्राइम विभाग को दी।
डाक्टर अनिल भारद्वाज ने बताया कि उनका एक मकान लुधियाना में है और उस मकान की देखरेख और काम करने वाले व्यक्ति संतोष कुमार दुवे द्वारा उनके एक मित्र का फ़ोन हैक कर उसमें से नंबर और डीपी लगा कर उनके परिचित लोगों को शिकार बना रहा था।इस मौक़े पर डाक्टर अनिल भारद्वाज ने सभी लोगों को ऐसी धोखाधड़ी से सुचेत रहने की अपील की।
व्हाट्सएप ग्रुप के कई सदस्यों को आए संदेश…………..
ग़ौरतलब हैं कि डाक्टर अनिल भारद्वाज ने एक ओल्ड एज गोल्ड व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है जिस के लगभग 321 सदस्य हैं तथा हैक किया गया फ़ोन वाला व्यक्ति भी उस का सदस्य है। ऐसा संदेश आने के बाद सदस्यों ने इस की जानकारी ग्रूप में साझा कर सभी को सुचेत भी किया।दूसरी तरफ़ सरकार और मोबाइल कंपनियों की ओर से आपकी कालर टीयून से पहले ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए भी सुचेत किया जा रहा है।
फ़ोटो 1 व्हाट्सएप पर भेजा जा रहा संदेश की फ़ोटो।








