Prime Punjab Times

Latest news
ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੀਤਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨੀਆਂ ਤਾਂ... ਚੋਰ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਦਿੱਤਾ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ,ਤਸਵੀਰਾਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਚ ਹੋਈਆਂ ਕੈਦ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾ. ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੀ ਤੋੜ-ਭੰਨ੍ਹ ਦੀ ਘਟਨਾ ਅਤਿ ਮੰਦਭਾਗੀ, ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤੁਰੰਤ ਹੋ... ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਰੇਕ ਖ਼ੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨੰਬਰ ਇਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ... ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਸਕੀਮਾਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ : ਡਾ.ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ BSc ਫੈਸ਼ਨ ਡਿਜ਼ਾਇਨਿੰਗ ਛੇਵੇਂ ਸਮੈਸਟਰ ਦੀ ਜਸਦੀਪ ਅਤੇ ਨੇਹਾ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ... ਦਸੂਹਾ ਚ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ,ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ... जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत ध... DAV पब्लिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान पर अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
ADVERTISEMENT
You are currently viewing ब्लॉक दसूहा के गांव जलोटा में नवगठित पंचायत द्वारा समारोह आयोजित

ब्लॉक दसूहा के गांव जलोटा में नवगठित पंचायत द्वारा समारोह आयोजित

दसूहा, 12 जनवरी (चौधरी )

विधायक घुम्मन द्वारा गांव के नौजवानों को जिम का समान भी दिया गया

: ब्लॉक दसूहा के गांव जलोटा में नवगठित पंचायत द्वारा गांव में समारोह का आयोजन किया गया। इस समागम में हलका विधायक एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर गांव की नवगठित पंचायत द्वारा गांव निवासियों की समस्याओं संबंधी हलका विधायक को अवगत करवाते हुए कहा गया कि गांव में जो नया पार्क बनाया गया है उस पर टाइल लगाई जाए, गांव में करीब डेढ़ किलोमीटर की सड़क जो गत वर्षो से कच्ची है बारिश के दिनों में जहां से गुजरना काफी मुश्किल होता है तथा जो अन्य गांव से जुड़ती है उसे पक्का बनाया जाए ताकि लोगों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े, इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि गत लंबे समय से एससी भाईचारे का श्मशान घाट पक्का नहीं किया गया ,ना ही उसकी चार दीवारी करवाई गई जबकि आजादी के करीब 75 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन शमशान घाट को अनदेखा किया गया है इस मांग को भी पूरा किया जाए, इसके अतिरिक्त गांव में तीन के करीब पुरानी गलियां है जो कच्ची है उन्हे भी पक्का बनाया जाए सभी समस्याओं को सुनने के बाद हलका विधायक ने कहा कि गांव में विकास कार्यों की कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी तथा सभी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में गांव का और अधिक विकास करते हुए गांव में नवगठित पंचायत के सहयोग से डिस्पेंसरी तथा नया डिपो स्थापित किए जाएंगे। जिससे गांव निवासियों को लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर उन्होंने गांव के नौजवानों के लिए 2 लाख रुपए का जिम का सामान भी दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने गांव की महिलाओं तथा लड़कियों के लिए गांव में सिलाई सेंटर लाने का भी विश्वास दिया। इस अवसर पर गांव के सरपंच हरिंदर सिंह ने सभी गणमान्यों तथा गांव निवासियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डा जसपाल सिंह, पंच धरमिंदर सिंह, पंच हरप्रीत सिंह, पंच गुरदीप सिंह, पंच रेशम सिंह, पूर्व सरपंच मक्खन सिंह, संदीप ढिल्लो, अजय, दविंदर सिंह,जतिंदर कौर पंच, हरविंदर सिंह पूर्व पंच, संसार सिंह, सुरिंदर सिंह नंबरदार, गुरदीप सिंह नंबरदार, संदीप सिंह, मनिंदर सिंह बिट्टू, कमल रंधावा, हरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, कामरेड केवल सिंह, राजविंदर कौर, सुखविंदर कौर, प्रवीण कौर दलजीत कौर, संदीप कौर परमिंदर कौर, भूपिंदर सिंह भिंदा,गगनदीप सिंह, रणजीत सिंह, प्रदीप सिंह, शमशेर सिंह, कुलविंदर सिंह, बग्गा सिंह के अतिरिक्त अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर हलका विधायक द्वारा गांव जलोटा में बनी नई गली का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर नवगठित पंचायत सदस्यों तथा अन्य द्वारा सरपंच हरिंदर सिंह के योग्य ने तत्व में मुख्य अतिथि हलका विधायक को सम्मानित भी किया गया।

error: copy content is like crime its probhihated