Prime Punjab Times

Latest news
ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੇ 650 ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਰਸਤਾ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆ... ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੀ ਵਾਲੀਬਾਲ ਟੀਮ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਅੰਤਰ-ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗ਼ਾ ਜਨਗਣਨਾ-2027: ਸਵੈ-ਗਣਨਾ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਮੁਹਿੰਮ ਤੇਜ਼ NPS ਪੀੜ੍ਹਤ ਕਰਮਚਾਰੀ 18 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਅਤੇ ਅਧੂਰੇ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਕਾਪੀਆਂ ਫੂਕਣਗੇ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਵਲੋਂ ਸਬ ਤਹਿਸੀਲ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਬਤੌਰ ਨਾਇਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਵਜੋਂ ਅਹੁਦਾ ਸੰਭਾਲਿਆ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੁਸ਼ਪਾ ਗੁਜਰਾਲ ਸਾਇੰਸ ਸਿਟੀ ਦਾ ਦੌਰਾ ਬੰਦੂਕ ਦੀ ਨੋਕ ’ਤੇ ਖੋਹੀ ਚਿੱਟੀ XUV ਕਾਰ, ਇਲਾਕੇ 'ਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ.. ਭਾਜਪਾ ਵਰਕਰ ਅਤੇ ਆਗੂ ਅਗਾਮੀ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਸਖਤ ਮਿਹਨਤ : ਦੁਸ਼ਿਅੰਤ ਮਿਨਹਾਸ ਨੌਲੱਖਾ ਨੇ ਸਤਨਾਮ ਕਲੱਬ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ 12ਵੀਂ ਨਾਰਥ ਜ਼ੋਨ ਵਾਲੀਬਾਲ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਤੇ ਕੀਤਾ ਕਬਜ਼ਾ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਯੁਵਾ’ ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਕਰਵਾਇਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing *भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह मन्हास ने घोषित की जिला कार्यकारिणी, नई टीम को सौंपी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी*

*भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह मन्हास ने घोषित की जिला कार्यकारिणी, नई टीम को सौंपी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी*

गढ़दीवाला / मुकेरियां 29 अक्तूबर (चौधरी)

*गढ़दीवाला से शिव दयाल जिला उपाध्यक्ष नियुक्त*

:  भारतीय जनता पार्टी जिला होशियारपुर देहाती के अध्यक्ष श्री संजीव सिंह मन्हास ने पार्टी हाईकमान के साथ विचार-विमर्श के बाद जिला कार्यकारिणी की नई टीम घोषित की। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

घोषित सूची के अनुसार, जिला उपाध्यक्षों में दविंदर महाजन (मुकेरियां), दलजीत सिंह जीतू (कमाही देवी), रोहित सवराज (हाजीपुर), शिव दयाल (गढ़दीवाला), विवेक रिंका (दसूया), अनीता देवी (कमाही देवी), नरिंदर सिंह मल्ही (भंगाला) और विकास मनकोटिया (मुकेरियां) को जिम्मेदारी दी गई है।

जिला महामंत्री के रूप में रघुनाथ सिंह (भंगाला), अनिल वशिष्ठ (हाजीपुर) और कैप्टन शाम सिंह (बडला) नियुक्त किए गए हैं। जिला सचिवों में राजिंदर रिंकू (मुकेरियां), शिवानी पुरी (गढ़दीवाला), ललित कुमार (टांडा), अमृत धनोआ, विपन कुमार (कमाही देवी), सुभाष बिट्टू (तलवाड़ा), जतिंदर सोनू (भंगाला) और डिंपल सूरी (नंगल विहाला) शामिल हैं।

नरेश कुमार (दसूया) को कार्यालय सचिव तथा नीलम कुमारी को सह-कार्यालय सचिव बनाया गया है। मंगल सिंह जिला खजांची होंगे। प्रवक्ताओं में जगतार सिंह बॉबी (कांधला जट्टां), एडवोकेट लवदीप सिंह (मुकेरियां) और रामजी दास (नंगल बिहालां) को शामिल किया गया है।

आईटी प्रभारी के रूप में कुलविंदर सिंह काका और जसप्रीत सिंह सैनी (टांडा) को जिम्मेदारी मिली है। सोशल मीडिया प्रभारी के तौर पर विपन ठाकुर (कमाही देवी), अरुण शर्मा (दसूया) और ललित शर्मा (कमाही देवी) नियुक्त हुए हैं। मीडिया प्रभारी के रूप में नीरज जैन, संतोष रावत, नरेश कुमार और तरुण कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला लीगल टीम में इंचार्ज एडवोकेट शुव सरोच (दसूया), सह-इंचार्ज दीपक डोगरा (तलवाड़ा) और सह-इंचार्ज एडवोकेट हेमंत कुमार (दसूया) शामिल हैं। प्रचार सचिव के रूप में अमरजीत सिंह गोल्डी, शिव राज (भंगाला) और बाल किशन घोना को नियुक्त किया गया है। वहीं, अशोक कुमार मगू (तलवाड़ा) और मदन लाल नागलू को प्रोटोकॉल सचिव बनाया गया है।

विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्षों में युवा मोर्चा से जतिन नैयर (दसूया), महिला मोर्चा से अंजना कटोच (मुकेरियां), किसान मोर्चा से एडवोकेट राज गुलजिंदर सिद्धू (तलवाड़ा), एससी मोर्चा से लखवीर सिंह (दसूया), अल्पसंख्यक मोर्चा से मुनीश जैन (मुकेरियां) और ओबीसी मोर्चा से जसवंत पप्पू (दसूया) को नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष संजीव सिंह मन्हास ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का आह्वान किया।