पठानकोट(तरूण सन्होत्रा)
सिटीजन अवेयरनेस सोसाइटी तथा नगर निगम पठानकोट का अभूतपूर्व प्रयास नानक बगीची व कंपोस्ट खाद- मनोहर सिंह
कूड़े के निपटान के लिए पठानकोट की जनता को जागरुक करने हेतु नगर निगम व सिटीजन अवेयरनेस सोसाइटी का संयुक्त प्रयास- अजय बैंस/विकिलेश शर्मा
8,अक्टूबर : नगर निगम पठानकोट के सेनेटरी इंस्पेक्टर अजय बैंस और सिटीजन अवेयरनेस सोसाइटी के महासचिव विकिलेश शर्मा के अभूतपूर्व प्रयासों से म्यूनिसिपल कालोनी में स्थापित की गई नानक बगीची पठानकोट के निवासियों को स्वच्छ ऑक्सीजन उपलब्ध करवा रही है।इसी नानक बगीची में उक्त दोनों महानुभावों के अथक प्रयासों की बदौलत घरेलू कूड़े के निपटान के लिए शुरु किया गया कंपोस्ट खाद का प्रोजेक्ट भी अपनी कहानी स्वयं सुनाने लगा है।जिसकी गाथा सुनने एवं अपनी आंखों से उसका प्रभाव देखने के लिए शहर निवासी एवं बड़े-बड़े पदों पर आसीन लोग समय निकालकर यहां उपस्थित होने लगे हैं।इसी कड़ी में आज इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पठानकोट के चेयरमैन मनोहर सिंह अपने साथियों डॉ. अनिल भारद्वाज,सरदार नतिन्द्र सिंह, विकास सैनी,बचन सैनी,गरीब दास,सुभाष वर्मा इत्यादि के साथ यहां उपस्थित हुए तथा नानक बगीची में लहलहा रहे 550 पेड़ों सहित कंपोस्ट खाद के प्रोजेक्ट की बारीकीयों पर नजर डाली।इस मौके निगम अधिकारी अजय बैंस तथा महासचिव सिटीजन अवेयरनेस सोसाइटी विकिलेश शर्मा द्वारा इस प्रोजेक्ट की शुरुआत से लेकर अभी तक के सफर पर दी गई जानकारी से वह खासे अभिभूत दिखे।उन्होनें निगम पठानकोट के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सोसाइटी के पदाधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से शहर की जनता को जागरुक करके पठानकोट शहर को कूड़ा मुक्त बनाया जा सकता है।उन्होंने पठानकोट निवासियों से अपील की कि सोसाइटी तथा निगम अधिकारियों से संपर्क करके अपने अपने इलाके का घरेलू वेस्ट मेटेरियल यहां पहुंचाने का इंतजाम करें तथा शहर वासियों को रसोई से निकलने वाले कूड़े से मुक्त करने में अपना हाथ बंटाएं। इस अवसर पर मानिक चड्ढा, अजय बैंस,एसआई रमेश, विक्रमजीत सीएसआई,नरेंद्र, धर्मेंद्र सिंह,रिटायर्ड ईओ तिलक राज,रिटायर्ड एचडीओ आर एन सेखड़ी,रविंदर साबा,इंजीनियर विकिलेश शर्मा,भारत,त्रिलोक, राजेश, रविंदर,सन्नी,रोहित, मीनू,शैला,भजन,धीरज शर्मा, अनु शर्मा आदि मौजूद रहे।








