Prime Punjab Times

Latest news
ਦਸਵੰਧ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਲਗਾਏ ਗਏ ਚੌਥੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਦੌਰਾਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ 'ਚ ਕੀਤਾ ਖੂਨਦਾਨ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲੀਜੀਏਟ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ, ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਇੰਟਰ ਹਾਊਸ ਭਾਸ਼ਣ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਟਾਂਡਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ SHO ਗੁਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਗਰਾ ਨੂੰ ਦਸੂਹਾ ਅਦਾਲਤ ਚ ਕੀਤਾ ਪੇਸ਼, 3 ਦਿਨਾਂ ਦਾ... , ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਵੱਲੋਂ ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ.ਹਰਿਆਣਾ ਦੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਪਹਿਲੀ ਅਤੇ ਦੂਜੀ ਜਮਾਤ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਆਈਸਕ੍ਰੀਮ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਟਾਂਡਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ SHO ਗੁਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਗਰਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ,ਮਾਮਲਾ 4 ਕਰੋੜ ਦੀ ਜਬਰੀ ਵਸੂਲੀ ਦਾ.... ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੀਤਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨੀਆਂ ਤਾਂ... ਚੋਰ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਦਿੱਤਾ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ,ਤਸਵੀਰਾਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਚ ਹੋਈਆਂ ਕੈਦ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾ. ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੀ ਤੋੜ-ਭੰਨ੍ਹ ਦੀ ਘਟਨਾ ਅਤਿ ਮੰਦਭਾਗੀ, ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤੁਰੰਤ ਹੋ... ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing ALERT.. जिले में तीन बच्चों सहित 17 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव,स्वास्थ्य विभाग में चिंता की स्थिति बनी

ALERT.. जिले में तीन बच्चों सहित 17 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव,स्वास्थ्य विभाग में चिंता की स्थिति बनी

पठानकोट 14 नवंबर (अविनाश) : त्यौहारी सीजन के पूर्व माहिर डाक्टर जिस बात की आशंका जता रहे थे कि त्यौहारों में जुटने वाली भीड़ कोरोना की लिहाज से बेहद खतरनाक सिद्घ हो सकती है आखिर उस आशंका उस समय सच हो गई जब पिछले चार दिनों में ही 40 लोग जिले में कोरोना से पॉजिटिव निकल आए हैं शनिवार को 17 लोग कोरोना से पॉजिटिव निकले हैं जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग में चिंता की स्थिति बन गई है। 17 लोगों में से एक 5 वर्षीय, 11 वर्षीय व 14 वर्षीय बच्चा कोरोना से पॉजिटिव निकला है इसके अतिरिक्त एक ही परिवार के 4 सदस्य जिनमें 81 वर्षीय वृद्घ, 74 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय व्यक्ति, एक हिमाचल प्रदेश से 29 वर्षीय व्यक्ति, मामून कैंट से 41 वर्षीय महिला, बस स्टैंड पठानकोट से 30 वर्षीय व्यक्ति, बुंगल बधानी से 37 वर्षीय व्यक्ति, पठानकोट से 29 वर्षीय महिला, गांव घोह से 55 वर्षीय महिला व उसकी 17 वर्षीय बेटी, पटेल चौंक से 21 वर्षीय महिला, गांव मुट्ठी से 22 वर्षीय महिला, पुलिस स्टेशन तारागढ़ से 42 वर्षीय कर्मी पॉजिटिव निकले हैं। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिन 17 लोगों की कोरोना से पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है उनमें से 10 फिमेल व 7 मेल निकले हैं। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 45 पहुंच गई है।

इस संबध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा.रूबिन्द्र कौर ने बताया कि जिले में अब तक 18,867 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 18,399 लोग रिकवर हो चुके हैं और कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 423 पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. अमृतसर में भेजे गए 2034 सैंपलों में से 3 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 2031 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में लिए गए 124 सैंपलों में से 6 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 118 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई। इसी तरह निजी लैब से 8 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 697 लोगों के सैंपल लिए गए जिनकी रिपोर्ट आनी शेष है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए वैक्सीन कैंप में कुल 2418 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगी जिसके चलते कुल 6,27,075 लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है।

भीड़ वाले क्षेत्रों में शुरू की फिर सैंपलिंग

पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहे कोरोना के केसों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर से सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना की सैंपलिंग को बढ़ा दिया है जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय बस स्टैंड, आर.टी.ओ. ऑफिस, जिला प्रबंधकीय कम्पलैक्स व सेवा केन्द्रों में जो लोग अपना कार्य करवाने आ रहे हैं उनके सैंपल लिए। शनिवार को जिले के अलग-अलग जगहों पर स्वास्थ्य विभाग ने 697 सैंपलों लिए।

error: copy content is like crime its probhihated