पठानकोट( पंकज शर्मा/ अविनाश शर्मा ) एस.एम.ओ. डा.राकेश सरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिन शनिवार 53 लोग करोना से पॉजिटिव आए हैं और 5 लोग करोना से रिकवर हुए है । जिले में अब तक 19,237 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 18,592 लोग रिकवर हो चुके हैं और कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 434 पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. अमृतसर में भेजे गए 556 सैंपलों में से 22 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 534 लोगों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में लिए गए 174 सैंपलों में से 12 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 162 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई तथा निजी लैब से 19 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 364 लोगों के सैंपल लिए गए और 339 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है जिसके चलते कुल 703 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए अलग-अलग कैंपों में कुल 1458 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगी जिसके चलते अब तक कुल 7,20,362 लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है।
इन क्षेत्रों में पाए गए पॉजिटिव केस
शनिवार को जिन 53 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें से मामून से 50 वर्षीय व्यक्ति, भदोरया से 25 वर्षीय व्यक्ति, झाखोलाहड़ी से 27 वर्षीय व्यक्ति, शक्ति नगर से 36 वर्षीय व्यक्ति, मामून कैंट से 37 वर्षीय व्यक्ति, भारत नगर से 59 वर्षीय महिला, घोह से 45 वर्षीय व्यक्ति, धीरा से 50 वर्षीय व्यक्ति, इंदिरा कालोनी से 33 वर्षीय व्यक्ति, लमीनी से 44 वर्षीय व्यक्ति तथा 42 वर्षीय व्यक्ति, पठानकोट से 55 वर्षीय व्यक्ति, सुजानपुर से 37 वर्षीय महिला, ढाकी से 26 वर्षीय महिला, चार मरला क्र्वाटर से 27 वर्षीय महिला, अबरोल नगर से 33 वर्षीय व्यक्ति, माडल टाउन से 62 वर्षीय व्यक्ति, दौलतपुर से 17 वर्षीय युवक, ढांगू रोड से 26 वर्षीय व्यक्ति, नरोट मैहरा में 22 वर्षीय महिला, रत्नगढ़ में 61 वर्षीय महिला, राम शरणम कालोनी से 45 वर्षीय महिला, सुजानपुर से 13 वर्षीय बच्चा, पठानकोट से 41 वर्षीय व्यक्ति व 21 वर्षीय व्यक्ति, बमियाल से 16 वर्षीय बच्चा, सुंदर नगर से 41 वर्षीय महिला, पठानकोट से 39 वर्षीय व्यक्ति, मलिकपुर से 34 वर्षीय व्यक्ति, इंदिरा कालोनी से 40 वर्षीय व्यक्ति, फ्रैंड्स कालोनी से 45 वर्षीय व्यक्ति, रामपुरा मोहल्ला से 45 वर्षीय व्यक्ति, विक्टोरिया कालोनी से 50 वर्षीय व्यक्ति, लमीनी से 5 वर्षीय बच्ची, ढांगू रोड से 62 वर्षीय व्यक्ति व 51 वर्षीय महिला, जम्मू कश्मीर से 44 वर्षीय व्यक्ति व 39 वर्षीय महिला, पठानकोट से 33 वर्षीय महिला, फ्रैंड्स कालोनी से 17 वर्षीय युवक, डलहोजी रोड से 72 वर्षीय व्यक्ति, भारत नगर से 56 वर्षीय व्यक्ति, इंदिरा कालोनी से 16 वर्षीय बच्ची, योधामल कालोनी से 57 वर्षीय व्यक्ति, डलहोजी रोड से 66 वर्षीय व्यक्ति व उसकी पत्नी 65 वर्षीय, अबरोल नगर से 16 वर्षीय बच्ची, पठानकोट से 63 वर्षीय महिला, अबरोल नगर से 37 वर्षीय महिला, निजी अस्पताल से 78 वर्षीय वृद्घ, बस स्टैंड पठानकोट से 15 वर्षीय बच्चा, अबरोल नगर से 16 वर्षीय बच्ची व पठानकोट से 24 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई।