डीएसपी सिटी देव सिंह जैसे ईमानदार व कार्यकुशल अधिकारी की तैनाती बटाला के लिए सम्मान की बात : हरपाल सिंह
बटाला, 2 जनवरी (अविनाश शर्मा. सुनील चंगा. नीरज शर्मा )-डीएसपी सिटी देव सिंह का हरपाल सिंह की ओर से अपने साथियों सहित सम्मान किया गया। हरपाल सिहं ने डीएसपी सिटी देव सिंह के साथ सामाजिक विषयों पर बातचीत की। डीएसपी देव सिंह साथ बातचीत के बाद हरपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि डीएसपी सिटी देव सिंह जैसे ईमानदार व कार्यकुशल अधिकारी को बटाला में चार्ज देने पर हम पंजाब सरकार का आभार व्यकत करते हैं। डीएसपी ने अपने भरोसा दिया है कि शहर में अमन शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए हमेशा ही प्रयत्नशील है। असामाजिक तत्वों व नशा तस्करों को सिर नही उठाने दिया जाएगा तथा उन पर सखत से सखत कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर करणपाल सिंह जौबन, सफल, गगनदीप के अलावा अन्य उपस्थित थे।