Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing एडवोकेट विशाल दत्ता को भाजपा दसूहा मंडल का अध्यक्ष बनाये जाने पर जिलाध्यक्ष अजय कौशल सेठु द्वारा सम्मानित किया गया

एडवोकेट विशाल दत्ता को भाजपा दसूहा मंडल का अध्यक्ष बनाये जाने पर जिलाध्यक्ष अजय कौशल सेठु द्वारा सम्मानित किया गया

दसूूहा (चौधरी) 

13 फरवरी : दसूहा में जिलाध्यक्ष अजय कौशल सेठु की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष दसूहा एडवोकेट विशाल दत्ता को सम्मानित किया गया. इस मौके पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विशाल दत्ता ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी और कर्मठता से निभाएंगे उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जिलाध्यक्ष अजय कौशल सेठु व पार्टी हाई कमांड का उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद दिया. दत्ता ने कहा कि जो नई जिम्मेदारी उन्हें मिली है पार्टी ने उन पर जो भरोसा किया है, वह तन मन धन से जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। इस मौके जिलाध्यक्ष अजय कौशल सेठु ने कहा कि भाजपा में मेहनती कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार ने पंजाब की जनता से झूठे वादे कर सरकार बनाई है। आज पंजाब की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। समय आने पर जनता इस झूठ का जवाब आप पार्टी को जरूर देगी। इस पर इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना करने पर वे चट्टान की तरह कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं. इस मौके पर विधायक जंगीलाल महाजन, जिला जालंधर प्रभारी संजीव मन्हास, विजय शर्मा, जोगिंदर पाल निक्कू, जिला महासचिव रघुनाथ सिंह, योगेश सपरा, राज कुमार कौशल, अनिल शर्मा, संजीव शर्मा, विजय सिंह,ईश्वर दत्त सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।