दसूहा 7 नवंबर (चौधरी)
: भारतीय जनता पार्टी होशियारपुर देहाती के जिला अध्यक्ष संजीव मन्हास ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के कुशासन में धान की खरीद के दौरान किसानों से की जा रही कटौती और अदायगी पर हो रही देरी के गंभीर मुद्दे पर मान सरकार पर जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने इस विषय पर सरकार को इसे तुरंत प्रभाव से बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भाजपा इसके लिए पंजाब के किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए तैयार बैठी है। संजीव मन्हास ने कहा कि किसान पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और ऐसे में धान की खरीद के दौरान कटौती और समय पर अदायगी न करके उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार धान की खरीद के लिए आवश्यक धनराशि पहले ही जारी कर चुकी है, तो राज्य सरकार खरीद में कटौती क्यों कर रही है? मन्हास ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि उनकी कथित ईमानदार सरकार में किसानों के साथ इस तरह की कटौती क्यों हो रही है? इसके अलावा मंडियों से धान उठाने के नाम पर आढ़तियों से प्रति बोरी अलग से शुल्क भी वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 में पंजाब के किसान आप सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार बैठे है।







